किसी से भी बात कैसे करें (How to talk to anyone in hindi)

 

 किसी से भी बात कैसे करें How to 

talk to anyone in Hindi



किसी से भी बात कैसे करें (How to talk to anyone in hindi) जैसा की अपने देखा होगा की कई बार दो लोगो के बीच बात चित जल्दी ख़त्म हो जाती है। क्योकि उन्हें पता ही नहीं होता है की सामने वाले से कैसे बात करे। 

आज हम आपसे कुछ ऐसे कम्युनिकेशन के टिप्स शेयर करेंगे जिनको अगर आप फॉलो करते है तो आप भी किसी से भी कही भी बातचीत कर सकते है। और ऐसा करने के लिए आपको कुछ छोटे मोटे टिप्स ध्यान में रखना है। 




किसी से भी बात कैसे करें How to talk to anyone in hindi



मुस्कराहट  के साथ बात करे 


जब भी आप किसी से मिले तब सामने वाले व्यक्ति को देखते ही हल्की सी स्माइल पास करे ऐसा करते ही सामने वाला व्यक्ति भी आपको देखकर मुस्कुराता है। और ऐसा करने से सामने वाले व्यक्ति को लगता है की आप उनसे बात करने में इंटरेस्टेड है। जिससे आपकी कम्युनिकेशन अच्छी हो जाती है। 

ये ध्यान दे की आपकी स्माइल सामने वाले को असली लगनी चाहिए। अपनी स्माइल को असली दिखाने के लिए आप सामने वाले व्यक्ति को देखते ही न मुस्कुराये बल्कि सामने वाले व्यक्ति को देखते ही एक से दो सेकंड रुके और फिर स्माइल करे। ऐसा करने से सामने वाले को लगता है की ये स्माइल उसके लिए ही है। और ऐसा करने से आपकी स्माइल बनावटी नहीं लगती है। तथा सामने वाला आपसे देर तक बात करता है। 



आँखो से संपर्क बनाये 


जब भी आप किसी से मिले तब एक अच्छा आई कॉन्टैक्ट बनाये। ज्यादातर लोग जो अपनी बातचीत को इंटरेस्टिंग नहीं बना पाते है। क्योकि वो एक अच्छा आई कॉन्टैक्ट नहीं बना पाते है। जिसके चलते उनकी बातचीत जल्दी समाप्त हो जाती है। 
अगर आप एक अच्छा आई कॉन्टैक्ट नहीं बनाते है या इधर उधर देखते है तो सामने वाले व्यक्ति को लगता है की आप उनसे बात करने में रूचि नहीं ले रहे है। इसके विपरीत अगर आप एक अच्छा आई कॉन्टैक्ट बनाते है। तो इससे आपकी बातों में विश्वास झलकता है। और सामने वाले व्यक्ति को आपकी बातों पर विश्वास होने लगता है। जिससे की लोग आपसे और बातचीत करना चाहते है। यही कारण है की कई लोग किसी से भी बहुत देर तक बात कर पाते है।   



बॉडी लैंग्वेज ठीक रखे 


आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी कन्वर्सेशन में 55% तक प्रभाव डालती है। इससे आप समझ सकते है  की बात चित के दौरान बॉडी लैंग्वेज में सुधर करना कितना जरुरी है। आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज को ठीक करने के लिए छोटी छोटी बातों पर ध्यान देना होगा। 

( a ) आपको अपने हाथो को फोल्ड करके नहीं रखना है। तथा हाथो को पावर पोजीशन में रखे या सामान्य पोजीशन में रखकर ही बात चित करे अगर हाथो को फोल्ड करके रखते है तो आप सामने वाले को डरे हुए या नकारात्मक नजर आते है। 

( b ) कभी भी किसी से भी बात करते समय सामान्य पोजीशन में खड़े होकर बात करे अपने पैरो को न चिपकाकर खड़े हो और न ही बहुत ज्यादा खोलकर खड़े हो। अगर आप ऐसा करते है तो आप सामने वाले को ज्यादा कॉंफिडेंट नजर आते है। 

( c ) अपने आई कांटेक्ट को भी अच्छे से बनाये ताकि आपकी बात चित लम्बी चल सके। 

( d ) बातें करते समय अपने हाथो का मूवमेंट भी करे। अपने हाथो का मूवमेंट वैसे ही करे जिस तरह की आप बातें कर रहे है।  



सामने वाले के बातों में रूचि ले 


कभी भी बातचीत के दौरान अपने बारे में बातें न करे। इसके विपरीत सामने वाले व्यक्ति के बातों में रूचि ले क्योकि इस दुनिया में जितने भी लोगो है। वो आप के बारें में नहीं सुनना चाहते। वो अपने बारे में बातचीत करना चाहते है क्योकि उन्हें अपने बारे में बातचीत करके अच्छा लगता है। अगर आप सामने वाले व्यक्ति के बातों में रूचि लेते है तो सामने वाले व्यक्ति को लगता है की आप भी उनके जैसे है और वो भी आपके बातों में रूचि लेगा क्योकि आप भी उसकी बातों में रूचि ले रहे है। 

सामने वाले के बातों में रूचि लेते समय उसको यह महसूस नहीं होने दे की आप जानबूझकर उसकी बातों में रूचि ले रहे है। अगर आप अपनी कन्वर्सेशन को और लम्बा करना चाहते है तो उसके द्वारा बोले बातों में से कोई एक शब्द लेकर उससे सवाल कर सकते है। आपके सवाल पूछने के बाद वो आपके सवाल का उतर या उसे एक्सप्लेन करके जरूर बताएगा इससे आप अपनी कन्वर्सेशन को बहुत ही लम्बा बना सकते है। 



सामने वाले से बहस न करे 


अगर आप सामने वाले व्यक्ति का दिल जितना चाहते है। तो सामने वाले व्यक्ति से कभी भी बहस न करे इसका मतलब है की सामने वाले की बातों को बीच में काटें नहीं या सामने वाले को ऐसा नहीं कहे की आप गलत है चाहे वो सच में गलत है आप सामने वाले से पूछ सकते है की अपने ऐसा क्यों कहा है। अगर आप सामने वाले से बहस करने लगते है। तो वो आपको नापसंद करने लगता है। 
बहस करने की जगह आप उनकी तारीफ कर सकते है। उनके बारे में अच्छी अच्छी बातें कर सकते है। ऐसा करने से सामने वाला आपकी और आकर्षित होने लगता है। और आपसे खुल के बातें करने लगता है। और उसके दिल में आपके प्रति सम्मान बढ़ जाता है। 




हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट ''किसी से भी बात कैसे करें How to talk to anyone in hindi''  अच्छी लगी होगी। अगर आप इन सभी टिप्स को फॉलो करते है तो आप किसी से भी आसानी से बातचीत सुरु कर सकते है। अगर आपके मन में कोई सवाल और सुझाव है तो कमेंट में लिखना न भूले।  





व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स 15 personality development tips in Hindi


व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण

टिप्स 15 personality development

tips in Hindi 

व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स (15 personality development tips in Hindi) दोस्तों आज हम पर्सनालिटी डेवेलोमेंट के बारे में जानेगे और सीखेंगे की किस तरह हम अपनी पर्सनालिटी को डेवेलोप कर सकते है। हम कुछ आसान परन्तु महत्वपूर्ण टिप्स को फॉलो करके अपनी पर्सनालिटी को डेवेलोप कर सकते है।  


व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स 15 personality development tips in Hindi



व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स 15 personality development tips in Hindi


1. आत्म-विकास पुस्तकें पढ़ें 


व्यक्तित्व विकास के लिए आत्म विकास पुस्तके पढ़ना बहुत ही आवश्यक है। किताबे उन सभी लोगो के जीवन का निचोड़ होती है। जो अपने जीवन में बहुत कामयाब हुए है। अगर आप आत्म विकास की किताबे पढ़ते है। तो आपको उन सभी लोगो से सिखने को मिलते है जो इस फिल्ड में सफल हो चुके है। किताबे आपको सोचने की राह दिखती है। कहा जाता है की किताबे ही मनुष्य की सच्ची मित्र होती है। आपको हर दिन व्यक्तित्व के विकास के लिए आत्म विकास की किताबे पढ़नी चाहिए। 

एक अध्ययन के दौरान पाया गया है की जितने भी सफल लोग है उन सब में एक कॉमन आदत पाई गई है। की वो सभी लोग किताबे पढ़ते है। किताबो के द्वारा आप वो सभी ज्ञान प्राप्त कर सकते है जो आपको स्कुल, कॉलेज और समाज में नहीं सिखाया जाता है। अगर आप आत्म विकास से सम्बंधित किताबे पढ़ते है तो आपको वो सभी ज्ञान प्राप्त होगा जिसकी आपको जरुरत है। और यदि आप इन सभी बातों को अपने जीवन में प्रैक्टिस करते है तो आपके वयक्तित्व का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता है।  

ज्यादातर लोगो को यह परेशानी होती है की किताबे पढ़ते ही उन्हें नींद आने लगाती है। तो दोस्तों मैं आपको बता दू अगर आप सच में अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहते है तो आपको किताबे पढ़नी ही पड़ेगी। किताबे हमें न केवल व्यक्तित्व विकास में सहायता करती है बल्कि भिन्न-भिन्न क्षेत्रो में भी सफल बनाती है। 



2. रोज सुबह योगा और व्यायाम करे 


आप लोग सोच रहे होंगे की योग और व्यायाम का पर्सनालिटी डेवलपमेंट से क्या नाता है। परन्तु आप को यह ही नहीं पता है की योग और व्यायाम हमारी पर्सनल डेवलपमेंट के लिए बहुत ही जरुरी है। जैसा की अपने सुना होगा या जानते होंगे। योग हमें तनाव मुक्त करता है तथा हमें आत्म विश्वास से भर देता है। योग करने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। योग हमें लम्बा होने में भी मदद करता है। साथ ही योग हमारे मानसिक स्थिति में भी बदलाव लाता है। 

अब बात यहाँ आ जाती है की योग और व्यायाम किस प्रकार हमें पर्सनालिटी डेवलपमेंट में मदद करते है। जैसे की आपने ऊपर देखा योग के कितने फायदे है। आपकी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए आपकी बॉडी करीब करीब 55% तक सहायक होती है। अगर आप तनाव मुक्त रहते है तथा शारीरिक रूप से स्वास्थ्य होते है और हमेशा खुश रहते है तो यह पर्सनालिटी डेवलपमेंट का ही भाग है। इससे आप समझ गए होंगे की पर्सनालिटी डेवलपमेंट में योग और व्यायाम का कितना महत्व है। 

योग और व्यायाम आपको न केवल पर्सनालिटी डेवलपमेंट में मदद करते है। बल्कि आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुंचने में मदद करते है। 



3. निंदा करने वाले लोगो को अपने पास रखिये


अगर आप अपनी पर्सनालिटी में डबल ग्रोथ करना चाहते है तो ऐसे लोगो को अपने पास रखिये जो आपकी निंदा करते हो। यानि ऐसे लोगो के बीच में जाते रहे जो लोग आपकी कमियों को ढूंढ ढूंढ कर आपको बताते रहे। ऐसे में आपको डिमोटिवेट होने की जरुरत नहीं है बल्कि आप इन कमियों को धीरे धीरे करके ख़त्म कर सकते है। अगर आप ऐसे लोगो के बीच में बार बार जाते रहे और उनके द्वारा बताई गई कमियों को दूर करते रहे तो आप जल्द ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट के अंतिम शिखर तक पहुंच जायेंगे। 

पर्सनालिटी डेवलपमेंट का विकास करने के लिए आपको केवल दूसरे लोगो से प्रभावित होने की जरुरत नहीं है। आप खुद से भी अपनी पर्सनालिटी को डेवेलोप कर सकते है। क्योकि आप से ज्यादा आपको कोई नहीं जानता है। आप खुद ही अपने मित्र तथा खुद ही अपने शत्रु है। आपको खुद अपनी गलतियों के बारे में जानना होगा समझना होगा और उसमे सुधार करना होगा। जब आप खुद से खुद में बदलाव करने लगते है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

हमेशा यद् रखे की अगर आप को पर्सनालिटी डेवलपमेंट करना है तो आपको खुद ही प्रयास करना होगा दूसरा कोई आपकी सहायता करने नहीं आएगा। 



4. अपनी गलतियों से सीखे 


पर्सनालिटी डेवलपमेंट की सबसे महत्वपूर्ण तथा सबसे आवश्यक बात जो आपको पर्सनालिटी डेवेलोमेंट का मास्टर बना सकती है। अगर आप अपनी गलतियों से खुद में बदलाव लाते है और उन गलतियों से रोज कुछ नया सीखते है तो आप सही रास्ते पर चल रहे है। जैसा की आप जानते है पर्सनालिटी डेवलपमेंट एक दिन दो दिन या पांच दिन में नहीं सीखा जा सकता है। किसी को भी पर्सनालिटी डेवेलोप करने में समय लगता है। इसी प्रकार जब आप अपनी गलतियों से धीरे धीरे सीखते है तो आपको पता भी नहीं चलते और आप एक नए इंसान के रूप में खुद को देखते है। 

कई लोग प्रयास करते है और फ़ैल हो जाते है। और उन लोगो को लगता है की मैं तो सफल ही नहीं हो सकता। इस पॉइंट से दो लोग उभरकर आते है। पहला व्यक्ति फ़ैल होने के बाद पूरी तरह से टूट जाता है। दूसरा व्यक्ति अपनी गलतियों से सीखकर एक बार और प्रयास करता है और सफल हो जाता है। अगर आप भी दूसरे व्यक्ति की केटेगरी में आना चाहते है तो खुद को हमेशा पॉजिटिव रखे और अपनी गलतियों सीखकर आगे बढ़ जाये। 
 


5. लक्ष्य निर्माण करे 


अगर आप कही घूमने जाते है तो आपको पता होता है की आपको कहा जाना है। इसी तरह अगर आप बिना किसी लक्ष्य के अपने जीवन के पथ पर निकल जायेंगे। तो आप कितना ही घूम लीजिये आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे। अगर आप अपने लक्ष्य बनाते है और उसे पूरा करते है। और यही प्रक्रिया बार बार करते है तो आपको पर्सनालिटी को डेवेलोप होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

लक्ष्य बनाना और इसे पूरा करना आपकी पर्सनालिटी डेवलपमेंट में बहुत सहायता करती है। अपने कई बार देखा होगा की अगर किसी व्यक्ति को फ़ोन लेना होता है तो वो पहले ही निर्धारित कर लेता है की मुझे एक महीने के अंदर फ़ोन लेना है। और आप देखेंगे की महीने के अंत तक वो फ़ोन उसके हाथ में होता है। ऐसा क्यों हुआ की उसने जो बोला वो कर दिया। क्योकि वो पहले से ही लक्ष्य बना चूका था की मुझे फ़ोन लेना है। इसी तरह आप अपने लक्ष्य बनाकर कोई काम करते है तो आपका आंतरिक मन आपको वह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है। इसलिए आप उस को आसानी से प्राप्त कर लेते है। 



6. खुद के प्रति ईमानदार रहे


जो लोग खुद के प्रति ईमानदार होते है वो पर्सनालिटी डेवलपमेंट के मास्टर होते है। आपको खुद के प्रति ईमानदार होना होगा यानि आपने जो बोला वो करना चाहिए। एक मात्र यही कारण है की लोग आपके ऊपर विश्वास नहीं करते है। कहा जाता है की जो व्यक्ति खुद का नहीं हो सकता वो दुसरो का कैसे हो सकता है। और यह बार सत्य भी है। अगर आप खुद के तथा दुसरो के प्रति ईमानदार होते है तो लोग आपके ऊपर भरोशा करते है तथा आपको ही अपना गुरु मानाने लगते है। 

  
केवल पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए नहीं बल्कि ईमानदारी आपको हर जगह विजेता बनाती है। अगर आप कोई बिज़नेस करते है तो आप एक ब्रांड बन सकते है क्योकि लोगो का आपके ऊपर भरोसा है। कभी भी खुद के और दुसरो के प्रति ईमानदार रहे। 



7. सबका आदर करे 

 
सबका आदर करना सीखे। यानि कोई भी व्यक्ति हो उसके प्रति आदर भाव सम्मान रखे। यदि आप ऐसा करते  है तो आपकी पर्सनालिटी खुद ही डेवेलोप होने लगाती है। आपको हर किसी का आदर करना चाहिए। अगर आप बुजुर्ग, जवान, बच्चे सभी के साथ आदर के साथ बात करते है तो सामने वाले भी आपसे आदर के साथ बात करते है। और वो आप के ऊपर विस्वास करने लगते है। जिससे की समाज में आपकी इज्जत और भी बढ़ जाती है।  

अगर आप सभी लोगो का आदर करते है तो यह आपकी पर्सनालिटी के साथ साथ आपकी कम्युनिकेशन स्किल में भी बहुत सहायता करता है। 



8. खुद पर भरोसा करे 


पर्सनालिटी डेवलपमेंट का यह महत्वपूर्ण तथा अहम् बिंदु माना जाता है। आपको खुद के ऊपर पूर्ण विस्वास होना चाहिए। तो ही आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते है। देखा गया है की ज्यादातर लोग जो खुद पर भरोसा नहीं करते वो अपने जीवन में उदास रहते है। जो लोग खुद पर भरोसा नहीं करते वो फ़ैल हो जाते है। चाहे दुनिया आप पर से भरोसा करना बंद कर दे। आप कभी भी खुद पर भरोसा करना बंद न करे। 

देखा जाये तो आजकल का हमारा वातावरण ऐसा हो गया है की मनुष्य की सफलता का अनुपात बहुत काम हो चूका है। आखिर इसका कारण क्या है। इसका कारण समाज के लोग है जो हमें बात बात पर डिमोटिवेट करते रहते है। आपको एक बात समझनी ही पड़ेगी की समाज के लोग तो आपको निचा दिखाएंगे ही परन्तु आपको हमेशा पॉजिटिव रहना होगा तभी आप अपने जीवन में सफल हो सकेंगे।



9. सकारात्मक सोच रखे


सकारात्मक सोच ही मन और बुद्धि का भी विकास करती है। हमेशा सकारात्मक रहे और सबसे सकारात्मक बातें ही करे। कभी भी किसी के सामने नकारात्मक बातें न करे यदि आप ऐसा करते है तो सामने वाला व्यक्ति आपसे दूर भागने लगता है। क्योकि लोगो को लगाने लगता है की यह व्यक्ति खुद तो नेगेटिव है और अगर हम उससे बातें करेंगे तो हम भी नेगेटिव हो जायेंगे। 

कहा जाता है की गन्दी मछली पुरे तालाब को गन्दा कर देती है इसी प्रकार अगर कोई व्यक्ति नकरात्मक बातें करता है तो कोई भी व्यक्ति उससे दूर भागता है। 



10. लगातार प्रयास करे


अगर आप पर्सनालिटी डेवलपमेंट में मास्टरी करना चाहते है तो आपको लगातार प्रैक्टिस करते रहना होगा। अपने ये कहावत तो सुनी होगी प्रयास ही मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है। अगर आप प्रैक्टिस करते है तो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। 

कई लोगो के मन में सवाल आता होगा की प्रयास कैसे करे। प्रैक्टिस करने के लिए आप नए नए लोगो से मिलकर उनसे बात कर सकते है। और अपने शीशे के सामने खड़े होकर भी प्रैक्टिस कर सकते है। 



11. अपने जुनून का पालन करें


अगर आप अपने जीवन में सुखी और सफल बनना चाहते हो तो अपने पैशन को फॉलो करो। अर्थात वो काम करो जो आपको करने में मजा आता हो। अगर आप वही काम करते है जो काम आपको करने में मजा है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

अगर आप वही काम करते है जो आपको अच्छा लगता है। तो आप उस काम को करने में कभी भी थकान महसूस नहीं करते है। न ही आपको समय का पता चलता है। इसलिए कभी भी वही काम करे जो आपको करने में मजा आता हो 



12. अच्छी आदतों का विकास करे 


आपको अपनी पर्सनालिटी को डेवेलोप करने के लिए आपको अच्छी आदतों का विकास करना होगा। क्योकि पर्सनालिटी डेवलपमेंट में आदते बहुत सहायक होती है। अगर आप सफल लोगो की तरह सफल होना चाहते है तो आपको उनकी तरह अच्छी आदतों का विकास करना होगा। आदते आपको न केवल एक सफल व्यक्ति बनाती है बल्कि आदते आपको एक अच्छा इंसान भी बनाती है। 




हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स 15 personality development tips in Hindi अच्छी लगी होगी। अगर आपके पास कोई सवाल और सुझाव है तो कमेंट में लिखना न भूले। 



कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi)


कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi)    


How To Improve Communication Skills in Hindi कम्युनिकेशन स्किल्स को कैसे सुधारे दोस्तों आज हम कम्युनिकेशन स्किल्स के बारे में बात करेंगे और जानेगे की कम्युनिकेशन स्किल्स हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। तो चलिए कम्युनिकेशन स्किल्स जानने से पहले जान लेते है की कम्युनिकेशन क्या होता है।   

कम्युनिकेशन क्या है आसान शब्दों में कम्युनिकेशन का मतलब होता है दो या दो से अधिक लोगो के बीच नॉलेज को शेयर करना है कम्युनिकेशन एक ऐसी चीज है जिसके माध्यम से आप लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर सकते है।

हर क्षेत्र में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत काम आती है। आप एक सेल्समैन है या कोई जॉब करते है या कोई स्वयं कर्मचारी है या कोई बिज़नेसमैन है हर फील्ड में कम्युनिकेशन स्किल्स का बहुत ज्यादा महत्व है कम्युनिकेशन स्किल्स ही एक ऐसी चीज है जिसके माध्यम से आप लोगो से जुड़ सकते है। 

कम्युनिकेशन एक बहुत प्यारी सी कला है। और इस कला को आप जितना ज्यादा निखारेंगे ये आपको उतना ज्यादा अच्छा रिजल्ट देगी और आपको एक अच्छा कम्यूनिकेटर बना देगी। 


कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi)


कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi)


किसी भी कम्युनिकेशन को प्रभावित बनाने के लिए आपकी बॉडी लैंग्वेज 55% और आपकी टोन ऑफ़ वॉइस 38% तथा आप क्या बोल रहे है वो 7% तक सहायक होता है। इससे आप समझ गए होंगे की आपको क्या बोलना है वो इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना की आपको बॉडी लैंग्वेज और आपको कैसे बोलना है। 


1. शारीरिक हाव-भाव 

 
एक कम्युनिकेशन स्किल्स का सबसे महत्वपूर्ण या बड़ा भाग बॉडी लैंग्वेज ही होता है। क्योकि किसी से बात करते समय उनको प्रभावित करने के लिए आपका शारीरिक हाव-भाव 55% तक उतरदायी होता है आपका बॉडी लैंग्वेज कैसा होना चाहिए निचे दिए गए पॉइंट से समझ सकते है। 

a) अगर आप खड़े होकर बात कर रहे है तो आप हमेशा पावर पोजीशन में रहे। पावर पोजीशन का मतलब है आपकी पूरी बॉडी का वजन आपके दोनों पैरो पर हो। और आपके हाथ आपके नाभि के पास होना चाहिए   

b) जब आप बात कर रहे है तब आपके हाथो का मूवमेंट आपकी बातो के हिसाब से होना चाहिए। 


2. ध्यान से सुनो 


अगर आप सच में एक अच्छा कम्यूनिकेटर बनना चाहते है। तो आपको सबसे पहले दुसरो की बातो को ध्यान से सुनना सीखना होगा। क्योकि अगर आप किसी की बातो को ध्यान से सुनते है तो सामने वाले व्यक्ति को लगता है की आप उनकी बातो में दिलचस्पी ले रहे है साथ ही अगर आप सामने वाले की बातो को ध्यान से सुनते है तो बाद में आप उसे अच्छे से समझा सकते है। इसलिए जब कभी भी आप किसी से बात करे तो उनकी बातो को ध्यान से सुने। 


3. आखो से संपर्क बनाये   


एक अच्छा कम्यूनिकेटर बनने के लिए यह भी बहुत ही जरुरी और महत्वपूर्ण बात है की एक अच्छा Eye contact कैसे बनाये। कई बार लोग बात करते समय सामने वाले व्यक्ति की और न देखकर इधर उधर या ऊपर निचे देखते है। जो की सामने वाले व्यक्ति को दिखता है की आप उनसे बात करने में रूचि नहीं ले रहे है। आप को ऐसा नहीं करना है। आप बात करते समय हमेशा सामने वाले की आखो में देखे और याद रहे की आप सामने वाले व्यक्ति को घूरे नहीं Eye contact बनाते समय कभी कभी आप दाए और बाए देखे और फिर दोबारा Eye Contact पर आ जाये ऐसा करने से सामने वाले को लगता है की आप सच बोल रहे है। वही अगर इधर उधर देखते हुए बातें करते है। तो आप सामने वाले पर एक अच्छा प्रभाव नहीं डाल सकते है। 


4. आवाज़ का लहज़ा 


किसी भी बात-चीत को प्रभावशाली बनाने के लिए आपकी आवाज का लहजा ( Tone of voice ) 38% तक प्रभाव डालती है इससे आप समझ सकते है की बोलने के तरीके को सुधारना कितना आवश्यक है। आपको हमेशा बात करते समय बोलने से पहले लम्बी साँस लेना चाहिए। जिससे की आपकी आवाज भारी तथा गहरी हो। कई लोगो की आदत होती है की वो नाक से बोलते है जिसके चलते वो सामने वाले पर प्रभाव नहीं डाल पाते है। आपको ऐसा कभी भी नहीं करना है। आप बोलते समय पूरी तरह से गले से आवाज निकाले और सबसे महत्वपूर्ण बात की ऐसे लोगो को सुने जो प्रसिद्ध पब्लिक स्पीकर है। जिससे की आप उनको सुनकर अपनी वौइस् की टोन को ठीक कर सकते है। 


5. आत्मविश्वास 


आप जब भी किसी से बात करे तो पुरे आत्मविश्वास के साथ बात करे इससे सामने वाले व्यक्ति को लगता है की आप सच बोल रहे है। और लोग आप की बातो में रूचि भी लेते है। इसलिए आप ध्यान रखे जब भी आप बोले तो पुरे आत्मविश्वास के साथ बोले ऐसा करने से ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे बात करना चाहेंगे। या आप अपनी बातो से उन्हें प्रभवित कर सकते है। 


6. नकारात्मक बातें न करे 


किसी भी व्यक्ति से बात करते समय नकारात्मक बातें न करे। क्योकि अगर आप नकारात्मक बातें करते है तो सामने वाले व्यक्ति को लगता है की ये तो खुद ही नेगेटिव है और इससे बातें करके मेरा कोई फायदा नहीं होने वाला है और तो और ये मुझे भी नेगेटिव कर देगा। इसलिए आप कभी भी नेगेटिव बातें न करे क्योकि नेगेटिव लोगो से कोई भी बात नहीं करना चाहता है। अगर आप हमेशा पॉजिटिव रहते है और पॉजिटिव ही बातें करते है तो आप अपने आसपास ऐसा माहौल बना देते है जिससे की लोग आपको पसंद करने लगते है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव बातें ही करे। 


7. बोलने से पहले सोचें 


बोलने से पहले सोचिये की आप क्या बोलने वाले है। इसका मतलब है की आप जिस भी बारे में बात कर रहे है वो बाते सामने वाले व्यक्ति को ठेस तो नहीं पंहुचा रही है हमेशा अपनी बातचीत में से छोटी छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करे जो भी गलतियाँ हम बोलते वक्त करते है।
 

8. बात करते हुए मुस्कुराएं 


जब भी आप किसी व्यक्ति से मिले तब आप उसे सबसे पहले एक हल्की सी स्माइल दे। इससे सामने वाले व्यक्ति पर एक अच्छा प्रभाव पड़ता है। और बात करते समय भी हमेशा चहरे पर हल्की सी मुस्कराहट रखे। 


9. ठीक से बोलिए 


जब भी आप किसी से बात करे तो हमेशा ध्यान दे आप साफ-साफ तथा आसान शब्दों में अपनी बातो को कहे इससे सामने वाले व्यक्ति को आपकी सारी बातें समझ में आती है। कभी भी बातो को उलटा पुल्टा तथा उलझाकर मत बोलिये इससे सामने वाला व्यक्ति आपकी बातो में रूचि नहीं लेता है क्योकि उसको आधी बातें समझ में नहीं आ रही होती है। जिसके चलते सामने वाले व्यक्ति पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। इसलिए बात करते समय साफ साफ तथा आसान शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे की सामने वाले को आपकी सभी बातें समझ में आ जाये। 

   

10. चीजों को व्यक्तिगत रूप से न लें 


कई बार लोग कुछ बातो को पर्सनली ले लेते है अगर आप एक अच्छा कम्यूनिकेटर बनना चाहते है और अपने जीवन में सफल होना चाहते है तो कभी भी बातो को व्यक्तिगत रूप से मत लीजिये। मान लेते है की आप इंग्लिश की क्लासेज लेने जाते है और किसी कारणवश आप लेट हो गए और आपके ट्रेनर या टीचर ने आपको डाट दिया यहा पर ज्यादातर लोग इस बात को पर्सनली ले लेते है। वो बिना सोचे समझे अपने टीचर से बहस करने लगते है। की मैं इस कारण लेट हो गया परन्तु आपको ऐसा नहीं करना है। इस बात को आप पॉजिटिव तरीके से बता सकते है जैसा की आप कहेंगे हाँ मैं मानता हूँ की में लेट हु परन्तु क्या मैं आपको बता सकता हु की मैं क्यों लेट हो गया और फिर उन्हें सारी बाते सचाई से बता दीजिये अगर आप ऐसा करते है तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी हो जाएगी। 


11. चेहरे के हाव-भाव अच्छा होना चाहिए  


कोशिश करे की जब भी आप किसी से बात करे तो अपने चहरे के हाव भाव वैसा ही रखे जिस तरह की बातें आप कर रहे हो। कई लोग बात करते समय चहरे के हाव भाव वैसा नहीं रखते जिस तरह की वो बात कर रहे है। जिससे की सामने वाला व्यक्ति उनसे आकर्षित नहीं हो पाता है। इसलिए बात करते समय कोशिश करे की आपके चेहरे का हाव भाव अच्छा हो।    

 

12. सही और स्पष्ट शब्द का उपयोग करें 


जब भी आप किसी से बात करे तो सही और स्पष्ट शब्दों का इस्तेमाल करे इससे सामने वाले व्यक्ति को आपकी बातें समझ में आती है। कई लोग जानबूझकर अपनी बातो को उलझाकर कहते है। और उन्हें लगता है की सामने वाले को हम ज्यादा समझदार और कूल दिखेंगे। परन्तु इसके विपरीत जब लोगो को बातें समझ नहीं आती है तो वो इनसे पीछा छुड़ाने लगते है। और अगली बार ये इनसे बात करना पसंद नहीं करते है।  


13. सबके साथ आदर से बात करे 


कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए आपको सभी व्यक्ति के साथ आपको सम्मान के साथ बात करना पड़ेगा चाहे वो बच्चा, बूढ़ा या जवान हो। क्योकि अगर आप सबसे आदर के साथ बात करते है तो सामने वाला भी आपसे आदर के साथ बात करेगा। जिससे की सामने वाला व्यक्ति आप से प्रभावित होने लगता है 


14. आधी अधूरी बात न करे 


आप ने यह कहावत तो सुनी होगी आधी अधूरी जानकारी जानलेवा हो सकती है। ठीक इसी प्रकार आधी अधूरी बातें कम्युनिकेशन पर प्रभाव डालती है। कई बार लोग बातचीत के दौरान आधी अधूरी बात बोलकर चले जाते है। और सुनने वाले व्यक्ति को गलत फहमी हो जाती है। या वो भ्रमित हो जाता है जिससे दोनो के बीच सम्बन्ध खराब होने लगते है। इसलिए कभी भी आधी अधूरी बातचीत न करे। 


15. सही भाषा का चयन   


एक अच्छी कम्युनिकेशन के लिए यह आवश्यक है की आप सही भाषा का चयन करे सही भाषा का अर्थ यह है की ऐसी भाषा में बातचीत करे जो सामने वाले को समझ आती हो। जैसे की नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों में प्रॉस्पेक्ट को बुल्कुल आसान तरीके से प्लान दिखने के बजाय ऐसे तरीके से बताया जाता है जो सामने वाले को बहुत कम या कुछ भी समझ नहीं आता है। और यही कारण है की नेटवर्क मार्केटिंग को ज्यादातर लोग ज्वाइन क्यों नहीं कर पाते है। जिस भी व्यक्ति से आप बात कर रहे है वो कौन से भाषा में बात कर रहा है। वो जिस भी भाषा में बात करता हो आप उससे उसी भाषा में बात कीजिये। 


 16. अपनी नॉलेज को बढ़ाओ 


एक प्रभावशाली कम्युनिकेशन के लिए अपनी नॉलेज को बढ़ाना बहुत ही आवश्यक है क्योकि आप के पास अच्छी नॉलेज होगी तो ही आप एक अच्छे कम्यूनिकेटर बन पाएंगे। आप अपनी नॉलेज को बढ़ाने के लिए बुक्स, ब्लोग्स, न्यूज़ पेपर और वीडियो का सहारा ले सकते है। अगर आपके पास एक अच्छी नॉलेज होगी तो आप बात करते समय कभी भी अटकेंगे नहीं और आपकी कम्युनिकेशन और बेहतर हो जाएगी। 


17. एकल उत्तर से बचे 


अगर आप एक अच्छा कम्यूनिकेटर सच में बनाना चाहते है तो सामने वाले के सवालो के जवाब एक शब्द में न दे। अगर आप ऐसा करते है तो आपकी बातचीत वही खत्म हो जाती है। इसलिए आपको एक लम्बी बातचीत के लिए अपने उत्तर को एक्सप्लेन करके समझाना होगा। साथ ही सामने वाले से ऐसे सवाल कीजिये जिसका उत्तर वो एक शब्द में न दे सके बल्कि उसको पूरा एक्सप्लेन करना पड़े। 


18. दुसरो की प्रशसा करे 


जैसे की आप ने सुना होगा की लोग केवल उन्ही लोगो से बातें करते है जो उन्हें ध्यान से सुनते है तथा उनकी प्रशंसा करते है। तो याद रहे की कभी भी बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति की निंदा न करे। एक बात और दुनिया में लोग अपने नाम को बहुत ज्यादा पसंद करते है अगर आप लोगो से बार बार उनके नाम से बुलाते है। तो इससे सामने वाला व्यक्ति जल्द ही प्रभावित हो जाता है। 


19. रोज प्रैक्टिस करे 


आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी।  practice makes a man perfect इसका मतलब है की प्रयास ही मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है। अगर आप ऊपर दिए गए सभी बातों को अच्छे से रोज प्रैक्टिस करते है तो आप अवश्य ही एक अच्छे कम्यूनिकेटर बन जायेंगे। प्रैक्टिस करने के लिए इन सभी बातों को लोगो पर अप्लाई करिये और देखिये की क्या इससे कोई रिजल्ट मिल रहा है। अगर आप ज्यादा लोगो से नहीं मिल रहे है तो अपने आईने के सामने खड़े होकर इन सभी टिप्स की प्रैक्टिस कर सकते है।  


20. अपनी आवाज रिकॉर्ड करें 


अगर आप अपनी कम्यूनिकेटर स्किल्स सुधारना ( Improve ) चाहते है। तो रोज जब भी आप प्रैक्टिस करे उसी दौरान अपनी आवाज को रिकॉर्ड करे और उसे सुने और तबतक प्रयास करते रहे जबतक की आपको खुद न लगने लगे की आपकी आवाज में दम है। 





हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट  कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi) जरूर पसंद आई होगी और हमें आशा ही नहीं विस्वास है की आप इन  कम्युनिकेशन स्किल्स को सीखकर अपने जीवन में सफलता हासिल जरूर करेंगे।