नेटवर्क मार्केटिंग क्या है पूरी जानकारी what is network marketing in Hindi 2022

नेटवर्क मार्केटिंग क्या है पूरी जानकारी (what is network marketing in Hindi) 


नेटवर्क मार्केटिंग क्या है (what is network marketing in Hindi) दोस्तों आज हम आपको नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में बताएँगे। की आखिर नेटवर्क मार्केटिंग क्या है। और क्या आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को करके आमिर और कामयाब इंसान बन सकते है ? और क्या आप अपने और अपने परिवार के सपनो को पूरा कर सकते है ? और साथ ही नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े कुछ और पहलुओं के बारे में भी बताएँगे। 


आप नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में सर्च कर रहे है। तो इसका मतलब है की आप किसी न किसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन हो चुके है या किसी भी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन होने से पहले इस बिज़नेस के बारे में जानकारी इक्कठा कर रहे है। तो चलिए हम समझ लेते है की नेटवर्क मार्केटिंग क्या है। 


कई लोगो के मन में यह सवाल आता होगा की क्या नेटवर्क मार्केटिंग (Network Marketing), डायरेक्ट सेल्लिंग(Direct Selling) और मलम (MLM) एक ही है या ये सभी अलग अलग है। तो हम आपको बता दे की नेटवर्क मार्केटिंग, डायरेक्ट सेल्लिंग और मलम एक ही है। इसके अलावा नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को हम कई अन्य नामो से जानते है। जैसे स्कीम, स्कैम, स्कैंडल। 


नेटवर्क मार्केटिंग क्या है पूरी जानकारी what is network marketing in Hindi 2022


 नेटवर्क मार्केटिंग क्या है (what is network marketing) 


नेटवर्क मार्केटिंग या डायरेक्ट सेल्लिंग एक बिज़नेस मॉडल होता है। जिसको अपनाकर सभी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां अपने डिस्ट्रीब्यूटरो के द्वारा अपनी वस्तुओ और सेवाओं को बेचती है। 

आसान शब्दों में नेटवर्क मार्केटिंग या डायरेक्ट सेल्लिंग का मतलब है की वस्तुओ और सेवाओं को फैक्टरी से सीधा ग्राहक तक पहुंचना। तथा बीच के सभी डीलरों को हटाकर प्रॉफिट को सभी डिस्ट्रीब्यूटरो में नियम अनुसार बाट देना ही डायरेक्ट सेल्लिंग या नेटवर्क मार्केटिंग कहलाता है। 


  नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में पैसे कैसे आते है। 


हम आशा करते है की आपको यह समझ आ गया होगा की नेटवर्क मार्केटिंग क्या है। तो चलिए समझ लेते है की नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में पैसे कैसे आते है। 


जैसा की आप जानते है की नेटवर्क मार्केटिंग या डायरेक्ट सेल्लिंग नेटवर्क बनाने का ही बिज़नेस है। और अपने नेटवर्क के जरिये ही आप इसमें पैसे कमाते है। देखा जाये तो सामान्य दो तरीको से ही वस्तुओ और सेवाओं की बिक्री की जाती है। पहला ट्रेडिशनल मार्किट और दूसरा नेटवर्क मार्केटिंग तो चलिए पहले समझ लेते है की ट्रेडिशनल मार्किट और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है। 

ट्रेडिशनल मार्किट :- ट्रेडिशनल मार्केटिंग में वस्तुओ और सेवाओं को बेचने के लिए एक लम्बा प्रोसेस होता है। जिसमे माल फैक्टरी से बनकर कस्टमर तक पहुंचने में कई बार बेचा और खरीदा जाता है। 

जैसे कोई भी वस्तु फैक्टरी से बनकर सबसे पहले नेशनल एजेंट के पास आती है। फिर वो होलसेलर को भेज दी जाती है। और फिर होलसेलर से डिट्रिब्यूटर और डिस्ट्रीब्यूटर से रिटेलर तक मॉल पहुंचता है। फिर जाके कही कस्टमर उस मॉल को खरीदता है। 

साथ ही ट्रेडिशनल मार्केटिंग कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए एक बड़ी राशि विज्ञापनों पर भी खर्च करती है। जिससे की लोग प्रभावित हो और उनकी वस्तुओ और सेवाओं को खरीदे। 
उदाहरण के लिए : कोई भी वस्तु फैक्टरी से 30 रुपये में बनकर निकलती है। और कस्टमर तक आते आते उसकी कीमत 100 रुपये हो जाती है। तथा 70% पैसे बीच के लोगो में बट जाता है। क्योकि उन लोगो ने वस्तुओ और सेवाओं को ग्राहक तक पहुंचाने में मदद की होती है। 

इसी तरह ट्रेडिशनल मार्केटिंग में वस्तुओ और सेवाओं को बेचा जाता है। और पैसे कमाए जाते है। 


नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग या डायरेक्ट सेल्लिंग किसी कंपनी के वस्तुओ और सेवाओं को बेचने का एक माध्यम है। जिस माध्यम से कंपनियां प्रत्यक्ष विक्रेताओं के द्वारा अपनी वस्तुओ और सेवाओं को बेचती है। और कंपनियां अपने प्रत्यक्ष विक्रेताओं को योजना अनुसार पैसे देती है। 


जैसा की अपने देखा ट्रेडिशनल मार्किट में वस्तुओ और सेवाओं को एक नेटवर्क के जरिये बेचा जाता है। परन्तु नेटवर्क मार्केटंग बिज़नेस में वस्तुओ और सेवाओं को डिस्टीब्यूटर की मदद से सीधा ग्राहक तक पहुंचाया जाता है। तथा ग्राहकी को ही अपना नेटवर्क बनाकर वस्तुओ और सेवाओं का उपभोग करने तथा बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

जैसे की एक व्यक्ति किसी डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनी में ज्वाइन करता है। तथा उस कंपनी के वातुओ या सेवाओं को खरीदकर कर उसका इस्तेमाल करता है। साथ ही वो कुछ अन्य लोगो को अपने निचे जोड़ता है। और उन्हें वस्तुओ और सेवाओं को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करता है। और उन्हें भी अन्य लोगो को जोड़ने के लिए कहता है। 

जैसा की आप इमेज में निचे देख सकते है। खुद के तथा पूरी टीम के द्वारा की गई खरीदारी का कुछ परसेंट उसको महीने के अंत में मिल जाता है। इसी तरह जैसे जैसे टीम की संख्या बढ़ती जाती है। वैसे वैसे इनकम बढ़ती जाती है। और कुछ समय बाद एक ऐसी अवस्था आती है जहां से आप काम करे या न करे आपकी इनकम बढ़ते हुए आने लगती है।

नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपका यही सबसे ज्यादा बड़ा फायदा होता है। की एक समय बाद आप काम न भी करे तो भी आपकी इनकम बढ़ते हुए आती रहती है। इसलिए नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को भविष्य (future) का व्यापार भी कहा जाता है। 



एक अच्छी कंपनी का चुनाव कैसे करे 


नोट :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल होने के लिए एक अच्छी कंपनी का चुनाव करना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर आप एक अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का चुनाव नहीं करते तो आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल नहीं हो सकते है। 


देखा जाये तो नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में बहुत सारी अच्छी कंपनियां है। पर आप निचे दिए तथ्यों के अनुसार एक अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का चुनाव कर सकते है। 

  • कंपनी के प्रोडक्ट्स अच्छी Quality के तथा unique होने चाहिए। और कंपनी के पास ऐसे प्रोडक्ट होने चाहिए जिनका इस्तेमाल बार बार किया जाता हो। 
  • कंपनी की खुद की उत्पादन इकाई होनी चाहिए। यानि जो भी वस्तुए (Products) आप इस्तेमाल करते हो उनमे से अधिकतर वस्तुए कंपनी के द्वारा खुद निर्मित की जानी चाहिए। 
  • कंपनी इन सभी संस्थाओ से प्रमाणित होनी चाहिए। जैसे  IDSA (इंडियन डायरेक्ट सेल्लिंग एसोसिएशन) GMP, FICCI, ISO. 
  • कंपनी के द्वारा अपने डिस्ट्रीब्यूटरो को शिक्षित करने के लिए समय समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम भी करवाया जाना चाहिए। 
  • कंपनी में ऐसे लोग होने चाहिए जो ट्रैनिग पर ज्यादा ध्यान देते हो तथा सेल्स पर कम ध्यान देते हो।
  • कंपनी के पास खुद के Head office तथा बहुत सारे डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर होने चाहिए। 
  • Money Rotation प्लान वाली कंपनी नहीं होनी चाहिए। यानि वो कंपनियां जो पैसे लगाओ और पैसे कमाओ वाले स्कीम पर कार्य करती है। IDSA के अनुसार यह कम्पनिया गैर क़ानूनी होती है। और इन कंपनियों में आपको कभी भी ज्वाइन नहीं करना चाहिए।  
  • कंपनी के मालिक को नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस का सालो का एक्सपीरियंस होना चाहिए। तथा नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री के बारे में अच्छी नॉलेज होनी चाहिए। 
  • आप जिस भी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन हो उसमे हर महीने मजबूरन ज्यादा सामान या कोई किट नहीं लेनी पड़ती हो। 
  • यह सुनिश्चित कर ले की आप जिस भी कंपनी में ज्वाइन करने जा रहे है वो कंपनी 10-12 साल पुरानी होनी चाहिए। यदि कंपनी पुरानी न हो तो ऊपर वाले सभी तथ्य कंपनी से मैच करने चाहिए।

अगर यह सभी तथ्य किसी कंपनी से मैच करते हो तो आप उस नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन हो सकते है। 


नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करने के फायदे  


देखा जाये तो नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करने के बहुत सारे फायदे है। पर आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बताएँगे। 

आर्थिक लाभ :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में जो सबसे बड़ा फायदा होता है वो आर्थिक लाभ होता है। और देखा जाये तो नेटवर्क मार्केटिंग को लोग ज्वाइन ही इसलिए क्योकि वो पैसे कमाना चाहते है। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में तीन से पांच साल तक अच्छे से मेहनत करते है और एक बार बिज़नेस को अच्छे से सेटअप कर लेते है तो फिर उसके बाद आप काम करे या न करे आपकी इनकम आती रहती है। 

समय की आजादी :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में एक बार बिज़नेस सेटअप होने के बाद आपको समय की पूर्ण आजादी हो जाती है। क्योकि आपकी टीम आपके लिए कार्य करती है। और फिर उसके बाद आप काम करे या न करे आपकी इनकम आती रहती है। आप विदेश यात्रा कर रहे होते है तो भी आपकी इनकम आती रहती है। क्योकि आपकी टीम आपका बिज़नेस बढ़ा रही होती है। 

 
लोगो से बातचीत करने की कला :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करने के दौरान आप लोगो से बातचीत करने की कला भी सिख जाते है। क्योकि किसी भी फील्ड में सफल होने के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स का आना बहुत ही आवश्यक होता है। और कम्युनिकेशन स्किल्स आपको न केवल लोगो से बात चित करने में माहिर बनाती है। बल्कि भीड़ से अलग दिखाने में भी मदद करती है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपको बहुत सारी ट्रेनिंग दी जाती है जिसमे से अधिकतर आपको कम्युनिकेशन   

स्वरोजगार :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को हम स्वरोजगार का बिज़नेस कह सकते है। क्योकि यह आपका स्वयं का बिज़नेस होता है। इसमें आपका कोई बॉस नहीं होता है। आप खुद के बॉस होते है तथा आप खुद के लिए ही कार्य करते है। 

देश विदेश में बिज़नेस फैला सकते है :- नेटवर्क मार्केटंग एक ऐसा बिज़नेस है जिसे आप देश-विदेश में कही भी फैला सकते है। जैसे की आप दिल्ली में रहते है और आपका मित्र या जानकार विदेश या आपके देश के किसी अन्य राज्य में रहते है। तो आप उनको भी अपना बिज़नेस पार्टनर बना सकते है। क्योकि कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर देश-विदेश हर जगह मौजूद होते है। 

मान सम्मान होना :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपको बहुत ज्यादा मान सम्मान मिलता है। क्योकि इस बिज़नेस में आपको बार बार स्टेज पर बुलाया जाता है और आपका फूल माला से स्वागत किया जाता है। और हजारो लोग आपके लिए तालियां बजाते है। 

पैसिव इनकम आना :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपकी पैसिव इनकम आती है। क्योकि इस बिज़नेस में आपकी डाउनलाइन आपके लिए कार्य करती है। और एक बार बिज़नेस के उच्चतम शिकार पर पहुंचने के बाद आप काम न करे तो भी पैसे आते रहते है। 

दुसरो की सहायता करना :- नेटवर्क मार्केटिंग एक ऐसा बिज़नेस है जिसमे आप दुसरो की सहायता भी करते है। जैसे आप किसी व्यक्ति को ज्वाइन करते है। और वो भी बिज़नेस में सफल हो जाता है और लाखो रुपये कमाने लगता है। इस तरह आप अनजाने में उसकी मदद करते है और वो आपको भगवान से कम नहीं मनाता है। 

विदेश यात्रा :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपको विदेश घूमने का मौका भी मिलता है। परन्तु उसके लिए आपको कुछ लेवल अचीव करने पड़ते है। हर नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी आपको साल में एक से दो बार विदेश यात्रा कराती है। 




क्या नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को करियर के रूप में लेना चाहिए या नहीं 


कई लोगो के मन में यह सवाल आता होगा की क्या नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को हम करियर के रूप में ले सकते है। तो हम आपको बता दे की अगर आप इस बिज़नेस में 3 से 5 साल तक कड़ी मेहनत के साथ धैर्य रखते है। तो नेटवर्क मार्केटिंग को आप करियर के रूप में ले सकते है। और इस बिज़नेस में आप सफल भी हो सकते है। और इस बिज़नेस में आप सफल भी हो सकते है। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में कड़ी मेहनत के साथ धैर्य नहीं रख सकते है तो आप कभी भी नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को ज्वाइन न करे। 

नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में वो लोग सफल नहीं हो सकते है। जो अपने उपलाइन के भरोसे रहते है। या कुछ लोगो को जोड़ने के बाद वो लोग कुछ भी नहीं करना चाहते। 

अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को पुरे दिल से नहीं कर सकते तो कृप्या कर अपनी कीमती समय बर्बाद न करे अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल होना चाहते है या इस बिज़नेस को करियर के रूप में अपनाना चाहते है। तो आपको कड़ी मेहनत करना ही पड़ेगा। 




दोस्तों हम आशा करते है की आपको यह नेटवर्क मार्केटिंग क्या है (what is network marketing in Hindi) पोस्ट जरूर पसंद आई होगी। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग से जुडी और भी जानकारी लेना चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े। 

 

क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करना चाहिए (Should you do network marketing business in hindi?)

क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करना चाहिए (Should you do network business?)


क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करना चाहिए (Should you do network business?) दोस्तों आज हम नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में जानेंगे और समझेंगे की क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करना चिहिए या नहीं। और क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस पैसे काम के दे सकता है। तथा क्या आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को करियर के रूप में ले सकते है। क्या नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री हमें सफलता दिला सकती है या नहीं। तो हम आपको इन सभी सवालो के जवाब आज देने वाले है और साथ ही ये भी समझने वाले है की क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री करोड़पति बना सकती है।      

देखा जाये तो नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस एक बहुत ही सुनहरा मौका होता है। जिसको अपनाकर कोई भी व्यक्ति अमीर और कामयाब बन सकता है। नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री ने पिछले 60 से 70 सालो के अंतराल में लाखो लोगो को करोड़पति बनाया है। तथा नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में मैंने ऐसे ऐसे लोगो को देखा है जो महीने के एक करोड़ से अधिक की आय करते है। आमतौर पर देखा जाये तो नेटवर्क मार्केटिंग सपने देखने वालो का बिज़नेस माना जाता है। तथा जिन लोगो के पास अपने खुद के सपने होते है वो ही नेटवर्क मार्केटिंग में सफल हो पाते है। तो चलिए समझ  लेते है की क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करना चाहिए या नहीं। 


क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करना चाहिए।



क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करना चाहिए या नहीं  

अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते है। अपने सपने साकार करना चाहते है। अपने परिवार के सपने साकार करना चाहते है। मान सम्मान पाना चाहते है। और आप दुसरो का भला करना चाहते है। तो नेटवर्क मार्केटंग बिज़नेस आपको जरूर करना चाहिए क्योकि नेटवर्क मार्केटिंग एक मात्र ऐसा बिज़नेस है जिसको करने के लिए आपको न कोई डिग्री, पूंजी, विशेष तरह की स्किल्स और न ही किसी प्रकार के एक्सपीरियंस की आवस्यकता होती है। परन्तु ये याद रहे की नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत और धैर्य रखना पड़ता है। 

जैसे की आपने देखा नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की पूंजी, डिग्री, स्किल्स, या पैसे की आवस्यकता नहीं होती है। परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपको सफल होने के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ 3 से 5 साल का समय भी लगता है। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में ज्वाइन होते ही पैसे कमाना चाहते है तो यह बिज़नेस आपके लिए नहीं है। कई बार अपलाइन ऐसा बोलते है की आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में पहले से दूसरे महीने में ही अच्छी इनकम करने लगेंगे। परन्तु वास्तविक में ऐसा नहीं होता है नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में एक अच्छी इनकम करने के लिए कम से कम आपको दो से तीन साल का वक्त देना होता है। जब जाकर कही आप एक अच्छी इनकम हासिल कर सकते है। हम आशा करते है की आपको समझ में आ गया होगा की क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग करना चाहिए या नहीं। 



    
क्या नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस आपको आमिर बना सकता है


ये सवाल उन सभी लोगो के मन में जरूर आता होगा जो नेटवर्क मार्केटिंग में जुड़ चुके है या जुड़ने वाले है। की क्या नेटवर्क मार्केटिंग हमें आमिर बना सकता है। तो इसका उतर है हाँ नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस आपको आमिर बना सकता है। बसर्ते आपको इस में पूरी लगन से कार्य करना होता है। ज्यादातर सीनियर और अपलाइन बोलते है की नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस बहुत आसान है परन्तु हम आपको बता दे की नेटवर्क मार्केटिंग कोई आसान काम नहीं है। और न ही आप इसमें बिना किसी मेहनत के पैसे कमा सकते हो। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपको पुरे दिल और दिमांग से काम करना पड़ता है। तभी आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल हो सकते है। 



नेटवर्क मार्केटिंग करने के क्या क्या फायदे हो सकते है


वैसे तो नेटवर्क मार्केटिंग करने के बहुत सारे फायदे है लेकिन आज हम आपको उन फायदों के बारे में बताएँगे जो न केवल नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में काम आएंगे बल्कि आपके जीवन के हर क्षेत्र में भी आपकी मदद करते है। तो चलिए नेटवर्क मार्केटिंग के फायदों के बारे में जान लेते है। 


कम्युनिकेशन स्किल्स :-  नेटवर्क मार्केटिंग करने का सबसे बड़ा फायदा जो आपको होता है वो यह है की आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत जयादा इम्प्रूव हो जाती है। और ये कम्युनिकेशन स्किल्स आपको जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करती है। कम्युनिकेशन स्किल्स के द्वारा आप लोगो को अपनी और आकर्षित कर सकते है। और लोगो को प्रभावित कर उनसे अपनी किसी भी बात को मनवा सकते है। आपने बहुत सारे सफल लोगो को देखा और सुना होगा। परन्तु क्या अपने कभी सोचा की वो किस तरह इतने सारे लोगो को मैनेज कर पाते है। तो आप देखेंगे की उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी होती है। जिसके चलते वो इतने सारे लोगो को हैंडल कर पाते है। और एक सफल व्यक्ति बन जाते है। 


सेल्स टेक्निक्स :- जैसा की अपने सुना ही होगा की सेल्स दुनिया का महानतम कार्य है। यानि सेल्स एक ऐसा कार्य होता है जिसको सिखने के बाद आपको अमीर बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपको बहुत सारी सेल्स ट्रेनिंग दी जाती है। जिसको अप्लाई करके आप एक अच्छे सेल्समैन बन जाते है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आप लोगो को प्रभावित करना तथा कुछ भी बेचने की कला सिख जाते है। जो की आपको बाहर लाखो रुपये में सिखाया जाता है। 


पर्सनालिटी डेवलपमेंट होना :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपकी पर्सनालिटी बहुत अच्छी हो जाती है। और व्यक्तिव विकास होना एक व्यक्ति के लिए बहुत आवश्यक होता है। और नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपकी पर्सनालिटी बहुत ज्यादा अच्छी हो जाती है। क्योकि नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपको पर्सनालिटी डेवेलपमेंट की बहुत सारी ट्रेनिंग दी जाती है जिसके चलते आपकी इनर और आउटर पर्सनालिटी में पूरी तरह से बदलाव आ जाता है और यही पर्सनालिटी आपको बिज़नेस या अन्य किसी क्षेत्र में सफल होने में मदद करती है।  


काम करने की स्वतंत्रता :-  जैसा की हम सभी लोग जानते है नौकरी में हम कार्य करते है और उसके बदले हमें पैसे मिलते है। इसी तरह अगर किसी महीने में किसी कारणवश कार्य नहीं करते है तो हमें पैसे नहीं मिलते है। इसके विपरीत नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में एक बार बिज़नेस सेटअप होने के बाद अगर आप कार्य नहीं करते है तो भी आपकी इनकम आती रहती है। यही नहीं बल्कि वो बढ़ते हुए आती रहती है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आप कार्य करने में पूर्ण स्वतंत्र होते है क्योकि इसमें आपको कोई बॉस नहीं होता और आप अपनी मर्जी के हिसाब से कार्य कर सकते है। नेटवर्क मार्केक्तिंग बिज़नेस में आप सुबह साम कभी भी कार्य कर सकते है क्योकि नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपको काम करने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है। 




क्या नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में करियर बनाया जा सकता है


ये सवाल कई लोगो के मन में आता होगा की क्या नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में करियर बनाया जा सकता है। तो दोस्तों हम आपको बता दे की नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में करियर बनाया जा सकता है। बसर्ते आपको एक अच्छी कंपनी का चुनाव करना होगा। क्योकि अगर आप एक अच्छी कंपनी में ज्वाइन होते है। तो ही आप सफल हो सकते है। अगर आप किसी ऐसी कंपनी के साथ ज्वाइन हो जाते है। जिसका मुख्य उदेश्य लोगो का पैसा लेकर भागना या वो कम्पनिया जो डिस्ट्रीब्यूटर की बजाय खुद के मुनाफे के बारे में अधिक सोचती है। तो इसका अंदाजा आप लगा ही सकते है की आप उस कंपनी में सफल नहीं हो सकते है। जो की आपके लिए सही नहीं है। इसके विपरीत अगर आप एक सही नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन होते है। तो आप नेटवर्क मार्केटिंग को करियर के रूप में ले सकते है। और अपने सपनो को साकार कर सकते है।   


जरुरु पढ़े 


दोस्तों हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट क्या आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करना चाहिए जरूर पसंद आई होगी अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग से सम्बंधित और भी जानकारी चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े। और यदि आपके मन में कोई सवाल और सुझाव है तो कमेंट में लिखना न भूले। 



नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के 7 रहस्य (7 Network Marketing Secrets in Hindi)


नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के 7 रहस्य (7 Network Marketing Secrets in Hindi)  


network marketing secrets in Hindi दोस्तों आज हम नेटवर्क मार्केटिंग के ऐसे रहस्य या टिप्स के बारे में जानेगे। जिनको यदि आप फॉलो करते है। तो आप अवश्य ही नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल हो जायेंगे तो चलिए समझ लेते है की आखिर नेटवर्क मार्केटिंग क्या है। 

नेटवर्क मार्केटिंग क्या है :-  नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस एक ऐसी रणनीति होती है जिससे सभी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटर को नए डिस्ट्रीब्यूटर की भर्ती के लिए प्रोत्साहित करती है। तथा उन डिस्ट्रीब्यूटर्स के द्वारा अपनी वस्तुओ ओर सेवाओं को बेचती है। 


नेटवर्क मार्केटिंग अद्भुत व्यापार है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस ने लाखो लोगो को करोड़पति बनाया है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आप केवल पैसे ही नहीं कमाते बल्कि अपना आत्म सुधार भी करते है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपकी पर्सनालिटी तथा कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी हो जाती है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस एक आम आदमी को खास आदमी बनने में उसकी मदद करता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में कुछ लोग जल्दी सफल हो जाते है और कुछ लोग लम्बे समय से सफलता का इंतजार करते रहते है। ऐसा क्या कारण होता है की कुछ लोग जल्दी सफल हो जाते है और कुछ लोग जल्दी सफल नहीं हो पाते है। इसका कारण यह है की ज्यादातर लोगो को नेटवर्क मार्केटिंग के रहस्यों के बारे में पता नहीं होता है। तो चलिए जान लेते है की वो कोन से टिप्स या रहस्य है जिसको समझने के बाद लोग नेटवर्क मार्केटिंग में सफल हो जाते है।  


नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के रहस्य Network Marketing Secrets in Hindi


 नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के रहस्य 


अपने अपलाइन की बात माने 


नेटवर्क मार्केटिंग  बिज़नेस में आपको हमेशा अपने अपलाइन की बात माननी चाहिए। क्योकि आपका अपलाइन इस बिज़नेस को पहले से कर रहा है। और वो इस बिज़नेस के रूल्स को आपसे बेहतर जनता है। आपका अपलाइन आपको वही बातें बताएगा जो आपके लिए आवश्यक होगा। 
अगर आप अपने अपलाइन की बातें मानते है तो वो आपको आपकी टीम बढ़ाने में मदद करता है। आपका अपलाइन आपको अच्छी अच्छी ट्रेनिंग में ले जाता है। जिससे की आप नए लोगो को जोड़ सके और आपका आत्मिक विकास हो सके। 
आपको ऐसे अपलाइन से मिलते जुलते रहना है जो सफल हो चुके है या अच्छी खासी इनकम पा रहे है। क्योकि ऐसे अपलाइन ही आपको वो तरीका बता सकते है जिस तरीके से वो सफल हुए है। और आप भी उन सभी तरीको को फॉलो करके सफल हो सकते है। 

   

अपने सपने, लक्ष्य और उद्देश्य विकसित करें 


आपने सुना होगा की नेटवर्क मार्केटिंग सपने देखने वालो का बिज़नेस है। और बिज़नेस में वही लोग सफल होते है जो अपने सपने तथा उदेश्य निर्धारित करते है। अध्ययनों से ज्ञात हुआ है की ज्यादातर लोग जो नेटवर्क मार्केटिंग में असफल हो जाते है वो अपने सपने तथा लक्ष्य को नहीं लिखते है। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग में सफलता के उच्तम स्तर को हासिल करना चाहते है। तो आपको अपने सपने और लक्ष्य लिखना पड़ेगा। 

नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस से आप जो भी हासिल करना चाहते है या जो भी आपका सपना हो उसका पोस्टर बनवाकर अपनी घर की दीवारों पर चिपकाये ताकि जब भी आप उस पोस्टर को देखे तो आपको अपना सपना याद् आता रहे और वो आपको काम करने करने के लिए प्रेरित करता रहे। जैसे की आप एक घर, मोटरसाइकिल, कार, या अपनी मनपसंद जीवन शैली आदि जो भी चीजे आप पाना चाहते हो उसका पोस्टर बनवाकर अपने घर की दीवारों पर जरूर लगवाए। जो की आपको कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।    



कठोर परिश्रम 


नेटवर्क मार्केटिंग ने किसी अन्य इंडस्ट्री के मुकाबले सबसे ज्यादा लोगो को करोड़पति बनाया है। और सभी लोगो ने अलग अलग कंपनियों के साथ काम किया परन्तु सभी ने एक ही तरीके को अपनाया जिसे हम नेटवर्क मार्केटिंग कहते है। और नेटवर्क मार्केटिंग में बिना कठोर परिश्रम के आप सफलता हासिल नहीं कर सकते और अमिर नहीं बंन सकते है। 

नेटवर्क मार्केटिंग में सफल और असफल लोगो में एक कारण देखने को मिला है। जो की उनके काम करने का स्तर है। ज्यादातर लोग अपने नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को शोक के लिए करते है इसलिए वो असफल हो जाते है क्योकि जब भी उन्हें कुछ खाली समय मिलता है तभी काम करते है। दूसरी ओर सफल लोग हर रोज कठिन परिश्रम करते है। 

नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को लोग दो तरीके से करते है। (1) पार्ट टाइम (2) फूल टाइम। अगर आप फुल टाइमर है तो आपको रोज चार लोगो से मिलकर उनको प्लान दिखाना चाहिए। और आप पार्ट टाइमर है तो आपको कम से कम दो लोगो को रोज प्लान दिखाना चाहिए अगर आप ऐसा कर पाते है तो ही आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल हो सकते है।  



लगातार काम करे 


अधिकांश लोग जो नेटवर्क मार्केटिंग को बहुत जल्दी छोड़ देते है। क्योकि वे लोग अपने पहले महीने की कमाई को बहुत ज्यादा सोच लेते है। और वो कमाई न होने के कारण वह लोग बिज़नेस को छोड़ देते है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस आपसे धैर्य और समय मांगती है। आपको बहुत सारे लोगो से संपर्क करना पड़ता है। बहुत सारी प्रेजेंटेशन देना पड़ता है। और अस्वीकृति (Rejection ) का सामना करना पड़ता है। और लगातार प्रयाश करते रहना पड़ता है। तो  ही आप नेटवर्क मार्केटिंग में सफल हो पाते है। 

जैसा आप जानते है की नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने का कोई शॉर्ट कट नहीं है। तो यदि आप नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होना चाहते है तो आपको लगातार कार्य करते रहना होगा। आमतौर पर लोग नेटवर्क मार्केटिंग को छोड़कर इसलिए चले जाते है क्योकि वो कुछ समय तक कार्य करते है। और फिर नेटवर्क मार्केटिंग को छोड़कर चले जाते है। पर आपको ऐसा नहीं करना है। आपको लगातार तीन से पांच साल तक कठोर परिश्रम करना है। तो ही आप नेटवर्क मार्केटिंग में सफल हो सकते है। 



बहुत सारे दोस्त बनाये 


यदि आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल होना है तो पहले आप दस लाख रुपये कमाने के बजाय एक लाख दोस्त बनाये। तो जिस किसी व्यक्ति से भी आप मिले उन्हें अपने प्रॉस्पेक्ट की तरह न देखकर अपने मित्र की तरह देखे या उन्हें अपना मित्र ही बना ले। आपको किसी से भी मतलबी रिस्ता नहीं रखना है। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल होना चाहते है तो पहले आप दुसरो को सफल होने में उनकी मदद करे। और ऐसा करते ही आप खुद ही सफल हो जायेंगे। 
नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में नए दोस्त बनाये और उनकी सहायता करे और आप जितनी उनकी सेवा करेंगे। आप उतने ही सफल होते जायेंगे। 


 

 "क्यों" स्पष्ट होना चाहिए


आपका क्यों स्पष्ट होना चाहिए। इसका मतलब है की आपको नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस क्यों करना है। जैसे अपने सपनो के लिए या अपने परिवार के लिए, या किसी अन्य कारण से। यदि आपका क्यों ( Why ) क्लियर नहीं होगा तो आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सफल ही नहीं हो सकते है। अगर आप ने अभी तक अपना "why" क्लियर नहीं किया है तो अब से अपना व्हाई निर्धारित कर ले की मुझे बिज़नेस क्यों करना है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण बात है तथा यह आपको कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है। 

आपको बिज़नेस क्यों करना है। यह आपका परिवार, पैसे की सवतंत्रता, या समय की आजादी हो सकती है। तथा यह सुनिश्चित करे की आपका "why" आपको बिज़नेस करने के लिए प्रेरित करता है। और आप उसे नोटबुक में लिखे और घर में कई जगह लगाए ताकि आते जाते आपकी नजर उस पर पड़े। इससे आप अपने लक्ष्य को कभी भूलते नहीं है और काम को करते रहते है।    



लगातार सीखते रहे 


जैसा की अपने सुना होगा की नेटवर्क मार्केटिंग सीखने और सिखाने का बिज़नेस है। आपको दैनिक रूप से अपने आप पर काम करने के लिए समय देना चाहिए।
 
आज की दुनिया में नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में सबसे ज्यादा कमाने वाले लोगो को सबसे ज्यादा सीखने वाले लोगो में गिना जाता है। अगर आप एक बार सफल हो जाते है और नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में अच्छे पैसे कमाने भी लगते है तो भी आपको हर रोज कुछ नया सीखते रहना चाहिए। 

सफल नेटवर्क मार्केटर्स  हर रोज अपने आप में सुधार करने का प्रयास करते है यदि आप किसी नेटवर्क मार्केटर्स से पूछेंगे तो आपको पता चल जायेगा की वे लोग अपने आप में बदलाव लाने के लिए क्या-क्या करते है। 
 






हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के रहस्य Network Marketing Secrets in Hindi जरूर पसंद आई होगी। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग से जुडी और भी जानकारी लेना चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े।  


भारत में टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी इन हिंदी (top 10 network marketing company in India in Hindi)



भारत में टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी इन  हिंदी (top 10 network marketing company in India in Hindi) 



दोस्तों आज हम भारत की टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों के बारे में जानेंगे। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस एक मात्र ऐसा बिज़नेस है जो सभी को सफल होने के लिए बराबर अवसर प्रदान करता है। परन्तु बहुत सी ऐसी कम्पनिया है जो डिस्ट्रीब्यूटर्स को ज्यादा मुनाफा देती है तो कई कम्पनिया ऐसी है जो डिस्ट्रीब्यूटर्स को कम लाभ तथा कंपनी को ज्यादा मुनाफा होता है। देखा जाये तो नेटवर्क मार्केटिंग एक बहुत ही खूबसूरत इंडस्ट्री है। जिसने कई लोगो को आमिर बनाया है। तो चलिए समझ लेते है की वो कौन सी टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कम्पनिया है जो आपको सफल बनाने में आपकी मदद कर सकती है। 

2016 में नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री ने बारह हजार अरब का टर्नओवर किया था। आप टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की तलाश कर रहे है। इसका मतलब है की आप नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन हो चुके है या किसी ऐसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की तलाश कर रहे है जो आपके लिए परफेक्ट हो। हम आपको बता दे की नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस केवल लोगो को जोड़ने का बिज़नेस नहीं है। और न केवल वस्तुओ और सेवाओं को बेचने का बिज़नेस नहीं है। इसके अलावा नेटवर्क मार्केटिंग बिसनेस एक सुनहरा मौका है। जो की एक अप्रत्यक्ष बिक्री बिज़नेस होने की वजह से ये दुनियाभर में फ़ैल चूका है। तथा इस बिज़नेस के द्वारा लोगो के सपने भी पुरे हुए है। 
   

भारत में टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी इन  हिंदी (top 10 network marketing company in India in Hindi)

नेटवर्क मार्केटिंग क्या है  

नेटवर्क मार्केटिंग एक ऐसा सोचा समझा बिज़नेस प्लान होता है जिसके माध्यम से सभी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी अपनी वस्तुओ तथा सेवाओं को बेचती है। 

दूसर शब्दों में मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) एक ऐसी रणनीति है, जिसका प्रयोग कर कुछ प्रत्यक्ष बिक्री कंपनियां मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटर को नए डिस्ट्रीब्यूटर की भर्ती के लिए प्रोत्साहित करती हैं। तथा उन डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा अपने वस्तुओ और सेवाओं को बेचती है। और उसके बदले डिस्ट्रीब्यूटर को प्रॉफिट देती है। 

तो चलिए दोस्तों जान लेते है टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां जो की भारत में काम कर रही है और लाखो लोगो को करोड़पति बना रही है। 





टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियां इन हिंदी 


टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कम्पनिया यहाँ बताई जा रही है जो की कंपनियों के वार्षिक टर्नओवर से लिस्ट की जाती है। ये कम्पनिया लाखो लोगो को रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है। और आने वाले समय में भी यह कम्पनिया ऐसे ही रोजगार के अवसर प्रदान करती रहेंगी।           


 

Amway


एमवे ( द अमेरिकन वे ) भारत की सर्वोत्तम नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में गिनी जाती है। जो की अमेरिका की कंपनी है। एमवे की स्थापना जय वेन अन्डेल और रिचर्ड डेवोस के द्वारा सन 1959 में की गई थी। एमवे स्वास्थ्य, सौन्दर्य, तथा घरेलु प्रोडकट्स के द्वारा अपना बिज़नेस चलाती है। एमवे ने 2019 के वित्तीय वर्ष में 8.8 बिलियन डॉलर टर्नओवर का खुलाशा किया।   

भारत में एमवे की स्थापन 5 मई 1998 में हुई थी इसके बाद से एमवे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा एमवे की दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की हुई है जिसका अंदाजा आज आप लगा सकते है। देखा जाये तो एमवे एक बाहरी कंपनी है इसके बावजूद भी एमवे ने भारत में एक अपनी अलग पहचान बनाई है। साथ ही एमवे ने लाखो लोगो के लिए रोजगार पैदा किया है।  



Herbalife 


हर्बललाइफ की स्थापन मार्क ह्यूज के द्वारा 1980 में की गई थी। हर्बललाइफ एक स्वास्य्य सम्बन्धी कंपनी है जो वजन घटाने के लिए प्रख्यात है इसका मतलब कंपनी के ओनर का उदेश्य है की लोगो के वजन को कम करना और ऐसे उत्पाद उपलब्ध करना जिसका उपयोग करके लोगो को किसी भी प्रकार की हानि न होती हो। 

हर्बललाइफ कंपनी ने 2019 में 4.9 बिलियन डॉलर टर्नओवर होने की सूचना दी कंपनी पुरे विश्व में स्वास्थ्य से जुडी परेशानियो पर कार्य कर रही है। इस कंपनी में लगभग 4.4 मिलियन लोग दुनिया भर से कार्य कर रहे है। हर्बललाइफ कंपनी लगभग 96 देशो में कार्य कर रही है जो की विश्व स्तर पर लाखो लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। और दूसरी कंपनियों की तरह इसने भी लाखो लोगो को करोड़पति बनाया है।     



Oriflame


ओरिफ्लेमे एक ऐसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है जो सौन्दर्य तथा घरेलू उत्पादों के द्वारा डायरेक्ट सेल्लिंग बिज़नेस करती है। ओरिफ्लेमे की स्थापन सन 1967 में जोनस ऍफ़ जोचनिक, रोबर्ट ऍफ़ जोचनिक तथा बेंगट हैल्स्टन के द्वारा की गई थी। 

ओरिफ्लेमे में लगभग 6000 व्यक्ति कार्य करते है। कंपनी के पास लगभग 1000 प्रोडक्ट्स की एक लम्बी लिस्ट है जिसके द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर्स बिज़नेस करते है। यह कंपनी लगभग 60 देशो में कार्य करती है। जो की सौन्दर्य तथा घरेलु उत्पादों को बेचती है। कंपनी ने 2019 में 1.5 बिलियन डॉलर का टर्नओवर की सूचना दी।   



Vestige 

वेस्टीज कंपनी की स्थापना सन 2004 में गौतम बाली के द्वारा की गई थी। वेस्टीज मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड भारत की ही कंपनी है जिसने दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की की है। वेस्टीज कंपनी सौन्दर्य प्रौडक्ट्स के साथ साथ होम केयर, पर्सनल केयर, तथा हेल्थ सुप्प्लिमेंट की मार्केटिंग करती है। भारत के अलावा कंपनी लगभग 5 अन्य देशो में  कर रही है। 

कंपनी ने शुरुआत में 2 हेड ऑफिस तथा कुछ डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर के साथ इस बिज़नेस की स्थापना की। आज कंपनी के पास लगभग 7000 डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर है। और कंपनी ने अपना खुद का मैनुफैचर यूनिट स्थापित कर लिया है तथा कंपनी के द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किये जाने वाले आधे से अधिक प्रोडक्ट्स कंपनी खुद बनाती है। Vestige मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड 2019 के वित्तीय वर्ष में 302 मिलियन डॉलर की बिक्री की सूचना दी।



Mi Lifestyle Marketing Global Private Limited 


मि लाइफस्टाइल कंपनी की स्थापन सन 2013 में की गई थी। कंपनी रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स बनाती है। जो की व्यापक और गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी ने साल 2019 में 120 मिलियन डॉलर बिक्री की सूचना दी। कंपनी लगभग 200 से अधिक प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करती है।  

कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स का खास ध्यान रखती है तथा उनके सपने पुरे करने में उनकी मदद करती है। कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से बहुत ज्यादा ग्रोथ की है। नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में कंपनी के प्रबंधक को लगभग 20 वर्ष का अनुभव है। यही करना है की कंपनी की ग्रोथ अधिक हो रही है।  



Forever living


फॉरएवर लिविंग की स्थापना रक्स माघन द्वारा सन 1978 में की गई थी। यह एक अमेरिकन कंपनी है जो की सौन्दर्य सम्बंधित तथा पेय आधारित जैसे सप्पलीमेंट और पर्सनल केयर जैसे प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करती है। इसके अलावा कंपनी कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स भी बेचती है। जो की रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल किये जाते है। 

कंपनी ने सन 2019 में 2.4 मिलियन डॉलर टर्नओवर की सूचना दी।  



Avon 


एवन कंपनी दुनिया की पहली डायरेक्ट सेल्लिंग है। जिसकी स्थापन सन 1886 में डेविड एच् मैकनेल के द्वारा की गई थी। एवन सुरु में बुक्स का बिज़नेस करती थी। जो की लोगो के घर घर जाकर डायरेक्ट रूप से किताबे बेचती थी। इसके बात कंपनी के संस्थापक ने परफ्यूम का बिज़नेस सुरु कर दिया इसके चलते उन्होंने ने कंपनी का नाम बदलकर कैलिफोर्निया परफ्यूम रख दिया फिर आगे चलकर कंपनी का नाम एवन पड़ा। 

कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स के द्वारा सौन्दर्य संबधित तथा अन्य प्रोडक्ट्स बेचती है। एवन कंपनी पुरे विश्व में कार्य करती है। तथा लोगो के जीवन स्तर को उच्चा उठाती है। कंपनी ने वर्ष 2019 में 4.7 बिलियन डॉलर के टर्नओवर की सूचना दी।     



Modicare 


मोदीकेयर डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनी की स्थापन सन 1996 में हुई थी। मोदीकेयर कंपनी रोजमर्रा के जीवन के प्रोडक्ट्स बनाती है जो आपको सामान्य कीमतों पर उपलब्ध कराया जाता है। 

मोदीकेयर कंपनी ने शुरुआत में 1 सेंटर तथा 7 उत्पादों और लगभग 400 डिस्ट्रीब्यूटर्स के द्वारा कंपनी की शुरुआत की। मोदीकेयर ने वर्ष 2019 में 275 मिलियन डॉलर के टर्नओवर की सूचना दी। 



Safe Shop


सेफ शॉप कंपनी की स्थापना सन 2000 में हुई थी। सेफ शॉप एक इंडियन डायरेक्ट सेल्लिंग कंपनी है। जो की हेल्थकेयर, सैंदर्य सम्बंधित, कपडे जैसे प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करती है।   

कंपनी स्वास्थ्य, सौन्दर्य, फैशन तथा कपड़ो पर कार्य करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने के बाद लोगो को फायदा तो हुआ ही है साथ ही लोगो ने बहुत सारे पैसे भी कमाए है। कंपनी ने अभी तक न केवल हजारो लोगो की जिन्दगिया बदली है बल्कि लाखो रोजगार भी पैदा किये है। दूसरी कंपनियो की तरह यह भी दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की कर रही है।   



International Marketing Corporation Pvt Ltd


अंतराष्टीय मार्केटिंग निगम प्राइवेट लिमिटेड( IMC ) की स्थापना वर्ष 2007 में डॉक्टर अशोक भाटिया और सत्यन भाटिया के द्वारा की गई है। इन दोनों ने सोचा की हमें एक ऐसी कंपनी की स्थापन करनी चाहिए जो लोगो को सच में पैसे कमा कर दे सके जिसके चलते इन्होने imc की स्थापना की। जो की लोगो को सच में पैसे कमाने में मदद कर रही है तथा उन्हें सपने साकार करने का मौका दे रही है। अंतराष्टीय मार्केटिंग निगम प्राइवेट लिमिटेड Ficci तथा IDSA का मेंबर भी है। 







हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट top 10 network marketing company in India in Hindi भारत में टॉप 10 नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी इन  हिंदी जरूर पसंद आई होगी अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग से जुडी और भी जानकारी लेना चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट्स भी जरूर पढ़े। 



डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी पीडीऍफ़ (Direct Selling Guidelines in Hindi pdf 2021)



डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी पीडीऍफ़ (Direct Selling Guidelines in Hindi pdf 2021) 

Direct Selling Guidelines in Hindi PDF डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी पीडीऍफ़ दोस्तों आज हम  डायरेक्ट सेलिंग की गाइडलाइन्स के बारे में बात करेंगे। और जानेगे क्या ये गाइडलाइन्स नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री को सही दिशा में लेकर जा रही है या नहीं। अगर आप इस गाइडलाइन्स को डाउनलोड करना चाहते है तो निचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है तो चलिए बात करते है गाइडलाइन्स के बारे में।


डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी पीडीऍफ़ (Direct Selling Guidelines in Hindi pdf 2021)


डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी (Direct Selling Guidelines in Hindi PDF) 


नोट : यह गाइडलाइन्स 100% एक्यूरेट नहीं है जैसा की उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बताई गई है। इसमें शब्दों का हेर फेर हो सकता है हमने आपको समझाने के लिए गाइडलाइन्स का हिंदी अनुवाद किया है।  

Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है

Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है। दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जॉब तथा नेटवर्क मार्केटिंग के बीच अंतर को जानेगे। देखा जाये तो दुनिया में पैसे कमाने के केवल चार रास्ते है। 1. कर्मचारी ( Employee )  2. स्वयं कर्मचारी ( Self Employee ) 3. व्यवसायी ( Businessman ) 4. निवेशक ( Investor ) तो चलिए आसान सब्दो में इनके बारे में समझ लेते है। 

Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है

कर्मचारी ( Employee ) :- ये वो लोग होते है जो नौकरी करते है। ये लोग दुसरो के लिए काम उन्हें अमीर बनाते है। ये बहुत पढ़े लिखे होते है इसके बावजूद ये दुसरो के लिए के लिए कार्य करते है। इनके काम के बदले इनको महीने के अंत में इनको तय की हुई सैलरी मिल जाती है। 


स्वयं कर्मचारी ( Self Employee ) :- ये वो लोग होते है जो खुद ही मालिक तथा खुद ही नौकर होते है। ये लोग अपने लिए ही काम करते है। इनके पास खुद का छोटा सा व्यवसाय होता है। जैसे दुकानदार, वकील, डॉक्टर, आदि 


व्यवसायी ( Businessman ) :- ये वो लोग होते है जो बड़े बड़े काम करते है। ये लोग खुद का नेटवर्क या खुद का बड़ा व्यवसाय खड़ा करते है। और लोग इनके लिए कार्य करते है। ये लोग पढ़े लिखे लोगो की नॉलेज को इस्तेमाल करके आमिर बनाते है। इन लोगो को पैसे की कोई कमी नहीं होती है।  


निवेशक ( Investor ) :- ये वो लोग होते है जो पैसे से पैसा बनाते है। ये लोग पैसे निवेश करके उन पैसो पर अच्छा खासा कमीशन कमाते है और आमिर बनाते है। इन लोगो के पास भी पैसे की कोई कमी नहीं होती है। 


जैसा की अपने देखा की पैसे कमाने के चार रास्ते होते है। आज हम पहले और तीसरे रास्ते के बारे में बात करेंगे। की जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग मे क्या अंतर है। तो चलिए इनको भी समझ लेते है की आखिर जॉब क्या होती है ? और नेटवर्क मार्केटिंग क्या होती है ?   


नौकरी  ( Job ) :- नौकरी में एक आम आदमी पैसे कमाने के लिए 8-10 घंटे काम करता है। नौकरी में एक व्यक्ति अपने स्किल और समय को बेचकर पैसा कमाता है। अगर इसको अधिक पैसे कमाने होते है तो ये ओवरटाइम करता है। नोकरी में आपकी सैलरी Fixed होती है। 


नेटवर्क मार्केटिंग ( network marketing ) :- नेटवर्क मार्केटिंग एक बिज़नेस होता है। जो की हमें बहुत कम लागत में अच्छे पैसे कमाने का मौका देता है। और यदि आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में एक बार अपना नेटवर्क बना लेते है। तो आप चाहे काम करे या न करे आपकी इनकम आती रहती है। यही नहीं आपको पीढ़ी दर पीढ़ी इनकम आती रहती है।  

दोस्तों यहा तक हमने समझ लिया की जॉब में क्या होता है और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या होता है। तो चलिए अब समझ लेते है की जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर होता है। जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग के बीच अंतर समझाने के लिए हमने इनको कुछ छोटे पॉइंट में विभाजित किया है। तो इन पॉइंट्स के आधार पर दोने में अंतर समझ लेते है की दोने में कोन सही है। 

तथ्यों के आधार पर जॉब तथा नेटवर्क मार्केटिंग में अंतर    

आय के आधार पर 


नौकरी :- जैसा की हमने बताया था की आप अपने स्किल तथा समय को नौकरी में बेचकर पैसे कमाते है। और नौकरी में आपकी सैलरी पहले से ही तय की गई होती है की आपको कितना मिलेगा। नौकरी में आपकी एक्सपोनेंशल ग्रोथ नहीं होती है। यानी जे कर्व ग्रोथ नहीं होती है। अगर नौकरी में आपकी सैलरी 20000 है तो आपको हर महीने 20000 रूपये ही मिलेंगे। अगर आपको अधिक पैसे कमाने है तो आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। मान लेते है की आपकी सैलरी हर साल बढ़ती है। तो 10% के हिसाब से आपकी सैलरी अगले साल 22000 होगी परन्तु 
Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है
नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी कोई फिक्स्ड सैलरी नहीं होती है। इसमें आपको प्रॉफिट मिलता है यानि एक महीने में आपके और आपकी टीम के द्वारा किये गए टर्नओवर का कुछ प्रतिशत कंपनी आपको देती है। और जैसे जैसे आपका टर्नओवर बढ़ता जाता है वैसे वैसे आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है। नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी सैलरी एक्सपोनेंशल रूप से ग्रोथ करती है। जैसे पहले महीने आपकी सैलरी 20000 है दूसरे महीने 30000 होती है तीसरे महीने 35000 होती है और चौथे महीने 45000 होती है नेटवर्क मार्केटिंग में ऐसा इसलिए होता है क्योकि इसमें कम्पाउंडिंग इफ़ेक्ट काम करता है जो की आप ग्राफ में देख सकते है 


सुरक्षा के आधार पर  


इस पॉइंट में हम जानेगे की क्या नौकरी सुरक्षित है या नेटवर्क मार्केटिंग 

नौकरी :- देखा जाये तो ज्यादातर लोग जॉब इसलिए करते है क्योकि जॉब में सिक्योरिटी मिलती है इसका मतलब है की कंपनी चाहे घाटे में जाये या मुनाफे में जॉब करने वाले को सैलरी मिलती ही है। पर देखा जाये तो सिक्योरिटी गवर्नमेंट जॉब के अंदर ही होती है प्राइवेट जॉब के अंदर भी आपको पूरी सिक्योरिटी नहीं होती है क्योकि अगर आपके बॉस का बिज़नेस मंदा चला तो हो सकता है की वो आपको जॉब से निकाल दे इसलिए जॉब में भी पूरी सिक्योरिटी नहीं होती है। 

नेटवर्क मार्कटिंग  :- नेटवर्क मार्केटिंग में सिक्योरिटी तबतक नहीं होती है जबतक की आप एक अच्छा नेटवर्क बिल्ड नहीं कर लेते है। अगर एक बार आपका सिस्टम Develop हो जाता है तो आपको जीवन भर पैसे आते रहेंगे। और टीम बिल्ड होने के बाद आप आजाद हो  जाते है। यानि आप जितना भी पैसा कमाते है उसको इंजॉय करने के लिए आपके पास भरपूर समय होता है। क्योकि आपकी टीम आपके लिए काम कर रही होती है।   


समय के आधार पर 


नौकरी :- नौकरी के अंदर आपकी टाइमिंग फिक्स्ड होती है। जैसे 9 : 00 से 5 : 00 बजे तक आप काम करते है नौकरी के अंदर अगर आप थोड़ा भी लेट होते है तो आपकी सैलरी में से पैसे काट लिए जाते है। इसलिए आपको नौकरी पर पुरे टाइम पर जाना पड़ता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में कोई फिक्स्ड टाइमिंग नहीं होती है। इसमें आप जब चाहे तब काम कर सकते है। अगर आप चाहे तो सुबह या शाम किसी भी समय अपने काम को कर सकते है। नेटवर्क मार्केटिंग में आपका कोई बॉस नहीं होता है। 



पेंशन के आधार पर 


नौकरी :- नौकरी में जब भी आप रिटायरमेंट लेते है तो आपको पेंशन मिलती है परन्तु हर जॉब में यह नहीं होता है प्राइवेट जॉब में कोई पेंशन नहीं मिलती है और अब तो सरकारी जॉब में भी पेंशन व्यवस्था हटाने की बात चल रही है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में कोई पेंशन प्लान नहीं होता है। परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में एक बार बिज़नेस सेटअप होने के बाद आपको इनकम आती रहती है। और यह इनकम पीढ़ी दर पीढ़ी आती है। अगर किसी कारणवश आपकी मृत्यु हो जाती है तो आपकी इनकम आपकी फैमिली को ट्रांसफर कर दी जाती है और हर महीने वो सैलरी आपके परिवार को मिलती रहती है। 


मान सम्मान के आधार  पर


नौकरी :- नौकरी में आपका कोई मान सम्मान नहीं किया जाता है। हाँ अगर आपके पास एक अच्छी सरकारी नौकरी होती है तो आपका समाज में एक सोशल स्टेटस बन जाता है। परन्तु प्राइवेट जॉब में आपसे केवल काम की करवाया जाता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में भी सुरु में कोई मान सम्मान नहीं होता है। क्योकि उस समय आपके पास एक अच्छी इनकम नहीं होती है। परन्तु एक अच्छी इनकम आने के बाद आपके अडोसी पडोसी भी आपका सम्मान करने लगते है। और नेटवर्क मार्केटिंग में आपको बहुत ही सम्मान दिया जाता है। 


बजट के हिसाब से चलना 


नौकरी :- जैसा की आपको पता है जॉब के अंदर आपकी सैलरी फिक्स्ड होती है। इसलिए आपको बजट के हिसाब से चलना पड़ता है। और आपको थोड़े पैसे में ही गुजारा करना पड़ता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी सैलरी फिक्स्ड नहीं होती है। इसमें आपकी एक्सपोनेंशल ग्रोथ होती है जिसके चलते आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। जिसके चलते आपको किसी भी बजट की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 


पर्सनालिटी डेवलपमेंट के आधार पर 


नौकरी :- नौकरी के अंदर आपकी पर्सनल डेवलपमेंट ग्रोथ ज्यादा नहीं हो पाती है। क्योकि नौकरी के अंदर आपको केवल काम पर ही फोकस कराया जाता है और आपके पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर ध्यान नहीं दिया जाता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग के अंदर पर्सनल डेवलपमेंट ग्रोथ अच्छी हो जाती है। क्योकि नेटवर्क मार्केटिंग में आपको बार बार स्टेज पर बोलने का मौका दिया जाता है। तथा कई सारे ट्रेनिंग प्रोग्राम के द्वारा आपका पर्सनालिटी डेवलपमेंट किया जाता है। 


विदेश यात्रा की आजादी 


नौकरी :- नौकरी के अंदर आपको बहुत कम घूमने फिरने की opportunity होती है। नौकरी के अंदर सायद ही कोई कंपनी होती है जो वर्कर को बिना किसी काम के विदेश यात्रा पर ले जाती है वरना नौकरी में कोई भी कंपनी अपने कर्मचारी को विदेश यात्रा करने का मौका नहीं देती है। 

नेटवर्क मार्केटिंग  :- नेटवर्क मार्केटिंग में बिज़नेस में कंपनी साल में एक से दो बार विदेश यात्रा कराती है परन्तु इसके लिए आपको कुछ लेवल अचीव करने होते है। नेटवर्क मार्केटिंग में कंपनी अपने पैसे से आपको विदेश यात्रा कराती है। 


 संभावना       


नौकरी :- जैसा की आप जानते है। की आजकल एक अच्छी जॉब प्राप्त करना कितना मुश्किल है। आजकल आपको एक अच्छी जॉब लेने के लिए कड़ी मेहनत तथा अच्छे Education की आवस्यकता पड़ती है। क्योकि सरकारी नौकरी में कम्पटीशन बहुत ज्यादा हो चूका है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में भी कामयाब होने की संभावना बहुत कम होती है। क्योकि इस बिज़नेस में बहुत ज्यादा Negativity फेस करनी पड़ती है। जिसके चलते लोग नेटवर्क मार्केटिंग को आधे पर से ही छोड़कर चले जाते है। नेटवर्क मार्केटिंग में भी सफल होने के लिए कड़ी मेहनत की आवस्यकता पड़ती है। 


शिक्षा के आधार पर 


नौकरी :- देखा जाये तो एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको सुरु में बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती है। तथा सभी चीजों का ज्ञान लेना पड़ता है। जो आपको नौकरी पाने के लिए आवश्यक होती है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में यदि आप पढ़े लिखे है तो अच्छी बात है। अगर आप नहीं भी पढ़े लिखे है तो भी काम चल जायेगा। क्योकि इसमें आपको किसी भी एजुकेशन की आवस्यकता नहीं होती है नेटवर्क मार्केटिंग में आप सीखते है और आगे बढ़ते है। 
    

नेटवर्क मार्केटिंग जॉब  से  बेहतर क्यों है। 


  • जॉब में आप अपने बॉस के लिए कार्य करते है। लेकिन नेटवर्क  मार्केटिंग में आपका कोई बॉस नहीं होता है। आप खुद लिए कार्य करते है। 
  • जॉब में हमेशा Active इनकम आती है परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी पैसिव इनकम आती रहती है। 
  • जॉब में आपकी ग्रोथ प्लस में होती है जैसे 10+10+10+10+10+10+ लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी गुणात्मक ग्रोथ होती है जैसे 10*10*10*10
  • जॉब  में आपको Recurring इनकम नहीं आती है। परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में आपको Recurring इनकम आती है। 
  • जॉब में आप दूसरे के सपनो को पूरा करते है। लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग में आप खुद के सपनो को पूरा करते है। 
  • जॉब में आपको हमेशा एडजेस्ट करना पड़ता है। लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग में आप लक्ज़री लाइफ जी सकते है। 
  • नौकरी में आपको मान सम्मान नहीं दिया जाता है लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग में आपको बहुत ज्यादा मान सम्मान मिलता है। 
  • जॉब में आपकी मृत्यु के बाद सैलरी के तोर पर कुछ भी पैसे नहीं आते है। परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में आपको दो पीढ़ी तक पैसे मिलते है। 





दोस्तों हम आशा करते है की यह पोस्ट Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है। आपको अच्छी लगी होगी अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग से रिलेटेड और  भी जानकारी लेना चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े।  

10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए ( 10 NEWORK MARKETING BOOKS IN HINDI )


10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको

 जरूर पढ़नी चाहिए इन हिंदी 

10 NEWORK MARKETING BOOKS 

IN HINDI  


10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए इन हिंदी 10 network marketing books in Hindi दोस्तों जैसा की आप जानते है। किसी भी फिल्ड में successful होने के लिए हमें उस फील्ड का हमें पूर्ण एजुकेशन लेना पड़ता है। अगर आप डॉक्टर बनना चाहते है तो आपको मेडिकल की पढ़ाई करनी पड़ती है अगर आप इंजीनियर बनना चाहते है तो आपको इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी पड़ती है। आज हम आपको 10 ऐसी किताबे या बुक्स के बारे में बताएँगे जो आपको नेटवर्क मार्केटिंग में सफलता दिलाने में मदद करेंगी। नेटवर्क मार्केटिंग के अलावा ये किताबे आपको हर फिल्ड में सफलता दिलाने में मदद करती है। 


10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए ( 10 NEWORK MARKETING BOOKS  IN HINDI )



10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए। 



 1. सवाल ही जवाब है  


सवाल ही जवाब है किताब Allan Please के द्वारा लिखी गई है। इस किताब के माध्यम से बताया गया है की आप कैसे लोगो की ना को हाँ में बदल सकते है। इस किताब में लेखक के द्वारा 5 बताये गए है जिसकी मदद आप किसी को भी ज्वाइन कर सकते है। 
इस किताब में यह भी जानकारी दी गई है की किस तरह से आप अपने प्रोस्पेक्ट को खोजेंगे ?  कैसे अपने प्रोस्पेक्ट से मिलेंगे ? और कैसे अपने प्रॉस्पेक्ट से बात चित करे जिससे की आप उसे ज्वाइन कर सके। इसके अलावा लेखक के द्वारा ऐसी बहुत सारी बाते बताई गई है।   



2. सोचो और अमीर बनो।  

सोचो और अमीर बनो ये किताब नेपोलियन हिल के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में बताया गया है की कोई भी व्यक्ति अपने प्रबल इच्छाओ का इस्तेमाल करके कैसे अमीर बन सकता है। इस किताब को लिखने में लेखक को 20 साल तक रिसर्च करनी पड़ी और 500 आमिर लोगो का interview लेना पड़ा दुनिया भर में 100 मिलियन से ज्यादा किताबे बिक चुकी है। और हम भी चाहते है की आप किताब को जरूर पढ़े क्योकि इस किताब में सफलता के कुछ ऐसे नियम है। जिनको फॉलो करके आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है। 




3. आपके अवचेतन मन की शक्ति 


आपके अवचेतन मन की शक्ति किताब Dr. Joseph Murphy के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में लेखक के द्वारा बताया गया है की किस तरह आप अपने अवचेतन मन की शक्ति का इस्तेमाल करके अपनी जीवन में सफल बन सकते है। तथा किस तरह आप अपने मन ( mind ) को ट्रेनिंग दे सकते है। की वो किसी भी कार्य को करने के लिए हमेशा मोटिवेटेड रहे। 
किताब में यह भी बताया गया है की किस तरह आपका Subconscious Mind आपको सभी तरह के परेशानियो से बाहर निकलकर निकलकर आपको सफल बनाएगा और एक अच्छी जिंदगी जीने में मदद करेगा। 
इस किताब में ऑटो Suggestion के बारे में बताया गया है। यानि आपका दिमांग कैसे उन सभी चीजों को रियल्टी में बदल देता है। जो भी आप अपने Mind को बताते है।  

 


4. लोगो को 90 सेकंड में कैसे प्रभावित करे 


लोगो को कैसे 90 सेकंड  प्रभावित करे इस किताब की रचना निकोलस बूथमैन के द्वारा की गई है। किताब में आपको बताया गया है की कैसे आप लोगो को 90 सेकंड में प्रभावित कर सकते है। किताब में यह भी बताया गया है की कैसे आप अपने पहनावे, बॉडी Language, तथा बोलने के तरीके के द्वारा आप किसी को भी 90 सेकंड में कैसे प्रभावित कर सकते है। नेटवर्क मार्केटिंग के लिए यह किताब बहुत ही आवश्यक है। क्योकि नेटवर्क मार्केटिंग में हमें लोगो को प्रभावित करना पड़ता है। जिससे की वो हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हो जाए। बुक में कई और बाटे बताई गई है जिनको सिख कर आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है। 
     



5. जीत आपकी  


जीत आपको किताब की रचना शिव खेड़ा जी के द्वारा की गई है। इस किताब में लेखक ने बताया है की आप कैसे अपने जीवन में कुछ आसान रूल्स को फॉलो करके सफलता हासिल कर सकते है। इस किताब में बताया गया है। की कैसे आप अपने पॉजिटिव Attitude तथा सही समय पर सही Opportunity को हासिल करना और हमेशा सफलता पाने के लिए तैयार रहना। अगर आप इन सभी बातो को फॉलो करते है तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। 




6. बेचना सीखो और सफल बनो 


बेचना सीखो सफल बनो इस किताब को शिव खेड़ा जी के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में शिव खेड़ा ने बताया है। की किस तरह आप किसी भी प्रोडक्ट और सर्विसेज को बेच सकते है। वैसे तो दुनिया में सभी लोग कुछ न कुछ बेच रहे है। परन्तु सभी को बेचने का सही तरीका नहीं पता होता। इसलिए आप अपने जीवन में सफल होना चाहते है तो एक बार इस किताब को जरूर पढ़े। 




7. लोक व्यवहार  


लोक व्यवहार किताब डेल कारनेगी के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में डेल कारनेगी बताते है की कैसे आप लोगो को कुछ ही समय में अपना मित्र बना सकते है तथा उन्हें प्रभावित कर सकते है। इस बुक में यह भी बताया गया है की किस तरह आप छोटी छोटी बातो को फॉलो करके अपने जीवन स्तर को उचा उठा सकते है। 

 


8. आपका सपना किसने चुराया  


आपका सपना किसने चुराया इस किताब को बर्क हेजेस के द्वारा लिखा गया है। इस बुक में लेखक के द्वारा बताया गया है कि किस तरह लोग आपका सपना चोरी करते है। और किस तरह आपको बेवकूफ बनाया जाता है। कि आप अपने सपने को छोड़कर दूरसे के सपनो को साकार करे। जो भी नेटवर्क मार्केटिंग में जुड़े है या ज्वाइन होने वाले उन्हें यह किताब एक बार जरूर पढ़नी चाहिए।  




9. बिज़नेस स्कूल 


बिज़नेस स्कूल किताब को रोबर्ट कियोसाकि के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में रोबर्ट कियोसाकि बताते है कि किस तरह आप अपना बिज़नेस करके अमीर बन सकते है। रोबर्ट ने किताब में बिज़नेस से रिलेटेड बहुत सारी ऐसी बाते बताई है। जो हमें स्कूलों में नहीं पढ़ाई जाती है। तथा किताब में नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के कई नियम बताये गए है। 




10. बड़ी सोच का बड़ा जादू 


 बड़ी सोच का बड़ा जादू किताब को David J. Schwartz के द्वारा लिखा गया है। इस किताब में लेखक बताते है कि हम सब को बहाने बनाने की बीमारी होती है। अगर कोई कुछ बड़ा सोचता है तो उस पर काम करने की जगह अपने दिमाग में उस काम को न करने के बहाने ढूढ़ने लगता है। लेखक बताते है को लोगो इसी कारण कुछ बढ़ा नहीं कर पाते है जिसके चलते वो अपने जीवन में असफल रह जाते है। अगर आप भी सीखना चाहते है की कैसे आप बहनो को दूर करके अपने आप को एक सफल व्यक्ति बना सकते है तो आप इस किताब को एक बार जरूर पढ़िए। 

 





हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट 10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए ( 10 Network marketing books in Hindi ) आपको जरूर पसंद आई होगी साथ ही हम यह भी आशा करते है की आप इन सभी किताबो को पढ़ेंगे और अपनों सपनो को साकार करेंगे। 



नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी why people Fail in network marketing in Hindi

 नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी  why people Fail in network marketing in Hindi 


नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी why people fail in network marketing in Hindi नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में लोगो के असफल होने के कई कारण होते है तो चलिए समझ लेते है की आखिर किन कारणों से लोग नेटवर्क मार्केटिंग में असफल हो जाते है। 


नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी  why people Fail in network marketing in Hindi



नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के
 कारण

  • अवास्तविक उम्मीद करना  


नेटवर्क मार्केटिंग में लोग आते ही अवास्तविक झूठी उम्मीद बना लेते है। वो यह नहीं समझ पाते की ट्रेडिशनल बिज़नेस की तरह नेटवर्क मार्केटिंग भी धैर्य और समय मांगती है। कई लोग इस बात को नहीं समझ पाते और वो लोग नेटवर्क मार्केटिंग  बिज़नेस में ज्वाइन होते ही झूठी उम्मीद बना लेते है जैसे अब तो मै तबाही मचा दूंगा।, मै तो हजारो लोगो को ज्वाइन करा दूंगा, मै तो एक साल में करोड़पति बन जाउगा। आदि तथा कुछ समय बाद चीजे उनके हिसाब से न होने के करना वो डिमोटिवेट हो जाते है। फिर वो नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को छोड़कर चले जाते है।      


  • शिक्षा की कमी 


शिक्षा की कमी का मतलब स्कूली शिक्षा से नहीं है। इसका मतलब है की नेटवर्क मार्केटिंग करने के लिए जो ट्रेनिंग और स्किल आपको लेनी चाहिए आप उस ट्रेनिंग तथा स्किल को सीखे बिना बिना ही लोगो को Invite करने लगते है। जिसके चलते आप लोगो को प्रभावित नहीं कर पाते और इसी कारण सामने वाला व्यक्ति आपसे ज्वाइन नहीं होता है। जिसके चलते आप भी नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री से दूर भागने लगते है।  


  • सही कंपनी का चुनाव न करना 

  
नेटवर्क मार्केटिंग में लोगो के असफल होने का सबसे बड़ा कारण यही है। की वो सही कंपनी का चुनाव नहीं कर पाते। बीते कुछ सालो में भारत के अंदर बहुत सी ऐसी कम्पनिया आई जिन्होंने गलत मकसद के साथ नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आई और लोगो का पैसा लेकर भाग गई। इसलिए आपको नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में एक अच्छी कंपनी का चुनाव अति आवश्यक है। कई कम्पनिया ऐसी भी होती है जिनके जिनके इनकम प्लान में दिखाया और कुछ ही जाता है परन्तु एक्चुअल में  इनकम और ही कुछ आती है अगर आप भी एक अच्छी कंपनी का चुनाव करना चाहते है तो निचे दिए गए पोस्ट को जरूर पढ़े।  



  • कम्फर्ट जोन से बाहर न निकलना 


जैसा की नेटवर्क मार्केटिंग कोई आसान काम नहीं है। परन्तु फिर भी लोग इसे आसान समझ लेते है। तथा नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को सीरियस (serious) नहीं लेते है। जिसके चलते लोग नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को कुछ ही समय देते है। या एक और दो लोग से बात करने के बाद उन्हें लगता है की आज तो बहुत ज्यादा काम का लिए अब कल देखेंगे। इसी कारण वो बिज़नेस को अपने मर्जी के हिसाब से करते है। जिसके चलते वो अपने कम्फर्ट के हिसाब से कार्य करते है। इसी कारण वो लोगो की जोइनिंग कम करा पाते है। और इनकम अच्छी न आने की वजह से वह कंपनी को छोड़कर चले जाते है।  


  • कंपनी छोड़ने पर पैसा नहीं लगता 


ट्रेडिशनल बिज़नेस में लाखो करोडो रूपये लगाकर आप बिज़नेस की शुरुआत करते है। तथा आपको बिज़नेस में मुनाफा हो या घाटा हो आप बिज़नेस को एकदम नहीं छोड़ सकते है। क्योकि आपने उसमे भारी पूंजी लगाई होती है। इसके विपरीत नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपका कोई पैसा नहीं लगा होता है। जिसके चलते लोगो को इस बिज़नेस को छोड़ना आसान होता है। कई बार जब लोगो का मन भर जाता है। या सही से काम न करने की वजह से इनकम अच्छी नहीं आती है और फिर लोग इस बिज़नेस को छोड़कर चले जाते है।  


  • लोग नेटवर्क मार्केटिंग सिस्टम को नहीं सीखते है 


कई बार देखा गया है की ज्यादातर लोग नेटवर्क मार्केटिंग में ज्वाइन होते ही वो अपने दोस्तों तथा पड़ोसियों को इस बिज़नेस के बार में बताने लगते है बल्कि उन्होंने अभी तक कुछ नहीं सीखा होता है। जैसे की लोगो को कैसे Invite करे? लोगो को जोइनिंग करने के लिए कैसे प्रभावित करे? उनके सवालो के जवाब कैसे दे? आदि इन सभी बातो का ज्ञान लिए बिना वो काम करने लगते है। और फिर लोगो के द्वारा मिली नेगेटिविटी का सामना नहीं कर पाते है। जिसके चलते वो बिज़नेस को छोड़ (Quit) कर देते है 


  • ड्रीम्स और गोल्स नहीं बनाते 


दुनिया में जितने भी successful लोग है। उनका मानना है की जबतक आप अपने ड्रीम्स और गोल्स नहीं बनाते है तबतक आपके अंदर काम करने की इच्छा जागृत नहीं होती है। तथा लोग अपने कम्फर्टज़ोन से निकलकर काम नहीं करना चाहते। जैसे की नेटवर्क मार्केटिंग सपने देखने और उसे पूरा करने वालो का बिज़नेस है। तथा जबतक आप अपने ड्रीम्स और गोल्स नहीं बनाते है। तबतक आप नेटवर्क मार्केटिंग में सफल नहीं हो सकते। ज्यादातर लोग जो नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होते है। वो अपने ड्रीम्स तथा गोल्स नहीं बनाते है। 


  • लोगो की सूचि न बनाना  


नेटवर्क मार्केटिंग में ज्वाइन होने के बाद किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी गलती यह होती है की वह लोगो की लिस्ट नहीं बनाते है। अगर आप अच्छे तरीके से लिस्ट बनाते है तो आपके पास कम से कम 500 लोगो की लिस्ट होगी। वही अगर आप बिना किसी लिस्ट के कार्य करते है तो आपके दिमाग में केवल 5-10 लोग होंगे। और अगर उन 5 से  10 लोगो ने आपके साथ बिज़नेस करने से मन कर दिया तो आप पूरी तरह से डिमोटिवेट हो जायेंगे। इसके विपरीत अगर आप लिस्ट के हिसाब से कार्य करते है तो 10 लोगो के मना करने के बावजूद भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी। क्योकि आपके पास 490 लोगो की लिस्ट बची होगी। जिसके चलते आपको आगे चलकर कोई परेशानी नहीं होगी। और आप नए लोगो को अपने बिज़नेस में ला सकते है 


  • कठोर परिश्रम न करना 


नेटवर्क मार्केटिंग एक Action बिज़नेस होता है। यह पर केवल बाते करने से कुछ नहीं होता है। दूसरे बिज़नेस की तरह नेटवर्क मार्केटिंग भी कठोर परिश्रम का बिज़नेस होता है। देखा गया है की ज्यादातर Upline लोगो को ज्वाइन करने के लिए कहते है की नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस बहुत आसान है। इसमें आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है इसी कारण जब सामने वाले व्यक्ति को पता चलता है की नेटवर्क मार्केटिंग में बिना परिश्रम के कुछ नहीं हो सकता है। जिसके चलते वो डिमोटिवेट हो जाते है और फिर ज्यादातर लोग बिज़नेस को छोड़कर चले जाते है। इसी तरह यदि आप किसी को नेटवर्क मार्केटिंग में Invite करते है तो आपकी यह जिम्मेदारी होती है की आप उन्हें सही जानकारी दे।  


  • हिसाब न रखना 


नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने का यह भी एक बड़ा कारण है। क्योकि किसी भी व्यक्ति को नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के लिए इन बातो का ध्यान रखना होता है। जैसे मैंने आज कितने लोगो से बात की ? मैंने आज कितने लोगो की जोइनिंग की ? पिछले महीने कितने लोगो की जोइंनिंग की ? पिछले महीने की इनकम क्या थी ? इस हफते मैंने कितने लोगो को प्लान दिखाया ? क्या इस महीने पिछले महीने से अच्छी इनकम आ रही है या नहीं। आदि अगर आप इन सभी बातो का हिसाब एक कॉपी में रखते है तो आपको यह पता चलेगा की अपने कितना काम किया है। और इस महीने मुझे आगे बढ़ने के लिए कितना काम करना चाहिए। यकीन मानिये अगर आप यह सब हिसाब किताब रखते है तो आपका नेटवर्क मार्केटिंग में सफल  होने  की सम्भावन बढ़ जाती है। 


  • सोशल मिडिया का इस्तेमाल न करना 


आज के ज़माने में भी लोग नेटवर्क फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते जिसके चलते लोगो के असफल होने के चांस बढ़ जाते है। देखा जाये तो सोशल मीडिया से बहुत तेजी से टीम फैलाई जा सकती है। इसके लिए अब मार्किट में नए नए कोर्स आ चुके है की कैसे आप सोशल मीडिया से टीम फैला सकते है। अगर आप सोशल मीडिया पर अपने काम के प्रति बने रहते है। तो लोग आपसे प्रभावित होने लगते है और आपके साथ काम करने के लिए त्तैयार भी हो जाते है। इसलिए आज के समय में नेटवर्क मार्केटिंग की टीम बनाने के लिए सोशल मीडिया बहुत ही जरुरी हो चूका है।  


    

 हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी why people fail in network marketing in Hindi आपको अच्छी लगी होगी अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होना चाहते हो तो आप इन सभी गलतियों को सुधारकर एक नेटवर्क मार्केटर बन सकते है। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग से जुडी और भी जानकारी लेना चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े  
 
 

कैसे करे एक अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का चुनाव इन हिंदी How to choose a good network marketing company in Hindi


कैसे करे एक अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का चुनाव 

इन हिंदी

How to choose a good network marketing 

company in Hindi 




कैसे करे एक अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का चुनाव ( how to choose a good network marketing company in Hindi ) किसी भी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी को ज्वाइन करने से पहले हमे कुछ बातो का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे प्रोडक्ट, कंपनी की प्रोफाइल, तथा कंपनी का बिज़नेस प्लान तो चलिए आज इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए समझ लेते है की एक अच्छी नेटवर्क कंपनी का चुनाव कैसे करे।  


कैसे करे एक अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का चुनाव  इन हिंदी How to choose a good network marketing company in Hindi


कंपनी के प्रोडक्ट की परख 

किसी भी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का सबसे महत्वपूर्ण अंग प्रोडक्ट ही होता है। यदि कोई ऐसी कंपनी है। जिसके पास उसके खुद में प्रोडक्ट नहीं है। तो आप ऐसी कंपनी से दूर ही रहिये। अगर किसी कंपनी के पास प्रोडक्ट है भी  तो उस प्रोडक्ट में कोंन कौन से गुण होने चाहिए जिसके वजह से हम उस कंपनी को ज्वाइन कर सकते है।  



प्रोडक्ट की गुणवत्ता ( Quality ) अच्छी होनी चाहिए  :- आप जिस भी कंपनी में ज्वाइन होने जा रहे है। उस कंपनी के प्रोडक्ट गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए तथा ऐसे प्रोडक्ट्स होने चाहिए जिनका इस्तेमाल करके आपको अच्छा लगता हो और उन प्रोडक्ट से आपको अच्छे रिजल्ट भी मिलते हो। कई कम्पनिया ऐसी होती है। जो प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देती है। वो केवल पैसा कमाने के लिए नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में आती है और नकली प्रोडक्ट्स दिखा कर लोगो का पैसा लेकर भाग जाती है। 

  

बार बार इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट होने चाहिए :-  कंपनी के पास ऐसे प्रोडक्ट होने चाहिए जिनका इस्तेमाल बार बार किया जाता हो जैसे तेल, साबुन, चायपत्ति, कोलगटे, आदि प्रोडक्ट्स होने चाहिए। क्योकि आपकी Downline ( जिन्हे भी अपने ज्वाइन किया है ) केवल एक ही बार जोइंनिंग के समय ही खरीदारी करेगी तो आपका केवल एक ही बार अच्छा चेक आएगा वही कंपनी  के प्रोडक्ट घरेलू तथा बार-बार इस्तेमाल करने वाले होंगे तो आपकी Downline लाला की दुकान की जगह आपकी कंपनी में ही प्रोडक्ट खरीदेगी। क्योकि वह यह बिज़नेस कर रहे है। और ये सामान्य बात है की अगर आपकी Downline प्रोडक्ट खरीदती है तो आपकी इनकम अच्छीआएगी।  



प्रोडक्ट की कीमत बाजार के हिसाब से होनी चाहिए :-  इसका मतलब है की कही आपके कंपनी के प्रोडक्ट्स अजीबो गरीब रूप से महंगे तो नहीं है। यानि कंपनी 10 रूपये का प्रोडक्ट बनाती हो और उसे एक हजार से दो हज़ार तक का सेल करती हो अगर ऐसा है तो इसका मतलब है की कंपनी केवल अपना फायदा चाहती है। और वह अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स का फायदा नहीं देख रही है। यह भी सुनिश्चित कर ले की आपके कंपनी के प्रोडक्ट्स की  कीमत बाजार से मिलती जुलती हो।    



कंपनी का प्रोडक्ट सबसे अलग ( Unique ) होना चाहिए :- इसका तात्पर्य यह है की जो भी प्रोडक्ट्स आपको कंपनी बेचती हो। वो मार्केटिंग में कही भी उपलब्ध नहीं होना चाहिए। क्योकि आपकी कंपनी जो प्रोडक्ट बेचती है। अगर वो मार्किट में उपलब्ध होगा तो जाहिर है की सामान्य बाजार में उस प्रोडक्ट्स की कीमत ज्यादा होगी। जिसके चलते ग्राहकों का कंपनी पर भरोसा करना मुश्किल होगा। और वह कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने से मना करने लगेंगे। इसलिए हमेसा ऐसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी चुने जिसके प्रोडक्ट्स सबसे अलग हो।  



कंपनी के पास बहुत सरे प्रोडक्ट्स होने चाहिए :- कंपनी के पास ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट्स होने चाहिए। ताकि आप सभी तरह के कस्टमर की जरूरतों की पूरा कर सके। कई कंपनियों के पास कुछ ही प्रोडक्ट्स होते है। अगर कंपनी के पास बहुत सारी केटेगरी के प्रोडक्ट होंगे तो किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर को बाहर लाला की दुकान से प्रोडक्ट नहीं लेगा पड़ेगा और वह डायरेक्ट कंपनी से ही प्रोडक्ट को खरीदेगा। जिसके चलते उस डिस्ट्रीब्यूटर और कंपनी दोनों का टर्नओवर बढ़ेगा। 



खरीदारी प्रतिबंध :- इसका मतलब यह है की आप हर महीने जो भी सामान आप खरीदते हो उस पर आपकी कंपनी का कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। आप जो चाहे जितना चाहे खरीद सकते हो। और ऐसा नहीं होना चाहिए की आपको कंपनी को जारी रखने के लिए हर महीने किसी तरह की बल्क खरीदारी या कोई किट लेनी पड़ती हो अगर ऐसा है तो उस कंपनी से आप दूर ही रहे।   



कंपनी की परख 


प्रोडक्ट के बाद अब दूसरा नंबर आता है की आखिर कंपनी कैसी है। क्या इसके डायरेक्टर्स के द्वारा कंपनी को बिना किसी उदेश्य के चलाया जा रहा है। या कंपनी का बहुत बडा उदेश्य है। क्या कंपनी सच में लोग की मदद करना चाहती है। या कंपनी केवल पैसा कमा के भागने आई है। नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री के बीते सालो में बहुत सी ऐसी कम्पनिया आई जो लोगो का पैसा लेकर भाग गई। जिसके चलते लोगो का विश्वास नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री से उठ गया था। लेकिन अब फिर से नेटवर्क मार्केटिंग को लेकर लोगो में जागरूकता आई है। तो चलिए जान लेते है की अगर आप किसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन होने जा रहे है तो आपको किन किन बातो का ध्यान रखना होगा।  



कंपनी का इतिहास :- कंपनी के इतिहास से मतलब है की। कंपनी ने पिछले सालो में कैसा काम किया है। यानि जब से कंपनी की स्थापना हुई है। उसके बाद से क्या कंपनी का टर्नओवर लगातार बढ़ता जा रहा है। कही ऐसा तो नहीं की कंपनी कुछ सालो से घाटे में जा रही हो। यदि ऐसा हुआ तो आप उस कंपनी में कभी ज्वाइन मत होना क्योकि एक अच्छी कंपनी नेटवर्क मार्केटिंग में कभी भी घाटे में नहीं जा सकती है। 


क्या कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर्स को उनके लेवल के हिसाब से पैसा दे रही है। कई कम्पनिया ऐसी होती है जिनका इनकम प्लान तो बहुत अच्छा होता है। लेकिन असलियत में लोगो को उतने पैसे नहीं मिलते जितने मिलने चाहिए। इसी कारण कई लोग कंपनियों को छोड़कर दूसरी कंपनियों में चले जाते है। क्योकि इनकम प्लान में दिखाया और कुछ जाता है और असली में इनकम बहुत कम आती है।     



कंपनी की प्रोफाइल :- आप जिस भी कंपनी के साथ काम करने वाले है।  उस कंपनी को चलने वाले व्यक्तियों की जांच जरूर कर ले जैसे की कंपनी के मेनेजिंग डायरेक्टर्स कौन है। इससे पहले वो क्या करते थे। इससे पहले क्या उनकी फॅमिली बिज़नेस में थी। यदि कंपनी के डिरेक्टर्स पहले से ही किसी प्रकार का बिज़नेस करते थे। तो आप उस कंपनी में ज्वाइन कर सकते है। क्योकि कोई भी बिज़नेसमैन अपना बिज़नेस बढ़ने की ही सोचता है।  



कंपनी के द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम किया जाना चाहिए :- किसी भी कंपनी में ज्वाइन होने से पहले आप यह जरूर सुनिश्चित कर ले की कंपनी के द्वारा अच्छे अच्छे ट्रेनिंग प्रोग्राम और सेमिनार किया जाना चाहिए। जिससे की लोगो में नेटवर्क मार्केटिंग के प्रति जागरूकता आए। तथा उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग के जरिये सामाजिक चीजों का भी ज्ञान मिले।   



नेटवर्क मार्केटिंग के क्षेत्र में कंपनी पुरानी होनी चाहिए :- हमारा मानना है की जहा तक हो सके नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी 5-10 साल पुरानी होनी चाहिए। क्योकि अगर कोई कंपनी पांच सालो तक नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में खड़ी रहती है तो इसका मतलब है की कंपनी ने बीते सालो में अच्छा ही काम किया होगा। क्योंकी  ज्यादातर फ्रॉड नेटवर्क मार्केटिंग कम्पनिया इससे ज्यादा नहीं टिक पाती है।  



कंपनी के पास सभी लीगल सर्टिफिकेट होना चाहिए :- कंपनी को कई संस्थाओ से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। कंपनी का IDSA ( Indian direct selling association ), FICCI, GMP, ISO, MCA के द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। तथा कंपनी के PAN, CIN, GST, की भी जार्च भी जरूर कर ले। यदि कोई कंपनी इन सभी सर्टिफिकेट से मान्यता प्राप्त है। तो इस कंपनी में ज्वाइन किया जा सकता है।   
  


कंपनी के पास अपना Head Office और Distributor सेंटर होना चाहिए :- यह सबसे जरुरी बात है असली और नकली कंपनियों में फर्क करने का क्योंकी जिस भी कंपनी के पास Head Office और हजारो डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर होंगे। वह कंपनी कभी भी फ्रॉड नहीं कर सकती है। जबकि फ्रॉड कंपनियों के पास Head Office और Distributor सेंटर न मात्र के होते है। क्योकि उनका मकसद लोगो का पैसा लेकर भागना होता है। 



कंपनी के पास खुद की उत्पादन इकाई होनी चाहिए :- जिस भी कंपनी के पास खुद की उत्पादन इकाई होती है। वो कंपनी अच्छी हो सकती है। जिस भी कंपनी में आप ज्वाइन होने जा रहे है। उसमे यह सुनिश्चित कर ले की कंपनी के पास जितने भी प्रोडक्ट्स है। उनमे से ज्यादातर प्रोडक्ट्स कंपनी के द्वारा खुद ही बनाये जाने चाहिए। पिछले बीते सालो में ऐसी बहुत सी कंपनियों ने प्रोडक्ट के नाम पर केवल डम्मी प्रोडक्ट दिखाया और उनको कई गुणा दामों पर बेचकर खूब पैसा कमाया और फिर रातो रात गायब हो गए। इसलिए यह जरुरी है की आप जिस भी कंपनी में ज्वाइन हो वह कंपनी कूद के प्रोडक्ट बनाती हो। 


 
कंपनी के लोग अच्छे होने चाहिए :-  कंपनी के लोग ऐसे होने चाहिए जो केवल पैसा पैसा न करते हो और लर्निंग पर ज्यादा फोकस करते हो। आपके Upline हमेशा आपकी सहायता करते हो। इसलिए हमेशा ऐसी कंपनी ज्वाइन करनी चाहिए जिनके लीडर अच्छे हो। नेटवर्क मार्केटिंग एक ऐसा बिज़नेस है। जिसमे आप By Chance ही ज्वाइन होते है। नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस आपका सपना नहीं होता है। की मै बड़ा होकर नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस करूँगा। और आपको नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में कोई नॉलेज नहीं होती इसलिए आपके लीडर अच्छे होंगे तो आपको जल्दी सफलता मिल जाएगी।  



कंपनी का प्लान और प्रॉफिट  

अगर कंपनी का प्रोडक्ट और कंपनी अच्छी होगी तो जाहिर सी बात है की कंपनी का इनकम प्लान अच्छा होगा। परन्तु इसमें भी हमें कुछ बातो की परख करनी जरुरी है। 



कंपनी का प्लान प्रॉफिटेबल होना चाहिए :-  इसका मतलब यह है की कंपनी का प्लान अंदर से खोखला नहीं होना चाहिए। कई कंपनियों में देखा गया है की प्रोडक्ट और कंपनी अच्छी होने के बावजूद भी कंपनी का बिज़नेस प्लान अच्छा नहीं होता है। क्योकि प्लान में दिखाया और कुछ ही जाता है परन्तु इनकम और कुछ ही आती है। जिसके चलते डिस्ट्रीब्यूटर्स को बहुत सी परेशानियो का सामना करना पड़ता है।  



money Rotation प्लान नहीं होना चाहिए :- सन 2001 से 2015 तक बहुत सी ऐसी कम्पनिया आई जो की केवल मनी रोटेशन बिज़नेस प्लान पर कार्य करती थी। इसका मतलब यह है की पैसा लगाओ और पैसा कमाओ वाला बिज़नेस। इस बिज़नेस प्लान में कंपनियों के पास कोई प्रोडक्ट नहीं होता है। जिसमे केवल बिज़नेस प्लान होता है। अर्थात पैसा लगाकर पहले कूद ज्वाइन हो जाओ और इसी तरह दुसरो को भी ज्वाइन करके पैसा कमाओ। 



इनकम टर्नओवर से ही आनी चाहिए :- अगर आपकी कंपनी आपको इनकम आपके द्वारा किये गए टर्नओवर से देती है तो ऐसी कंपनी से आप ज्वाइन कर सकते है। क्योकि इस बिज़नेस मॉडल में कंपनी को कभी घाटा नहीं होता है। परन्तु ऐसी कंपनी से आप दूर रहिये जो आपको जोइनिंग पर ही पैसा देती हो।     





हम आशा करते है की आपको यह जानकारी कैसे करे एक अच्छी नेटवर्क मार्केटिंग का चुनाव इन हिंदी how to choose a good network marketing company in Hindi अच्छी लगी होगी। अगर आप किसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन होने जा रहे है तो एक बार नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की जार्च जरूर कर ले।