व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स 15 personality development tips in Hindi


व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण

टिप्स 15 personality development

tips in Hindi 

व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स (15 personality development tips in Hindi) दोस्तों आज हम पर्सनालिटी डेवेलोमेंट के बारे में जानेगे और सीखेंगे की किस तरह हम अपनी पर्सनालिटी को डेवेलोप कर सकते है। हम कुछ आसान परन्तु महत्वपूर्ण टिप्स को फॉलो करके अपनी पर्सनालिटी को डेवेलोप कर सकते है।  


व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स 15 personality development tips in Hindi



व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स 15 personality development tips in Hindi


1. आत्म-विकास पुस्तकें पढ़ें 


व्यक्तित्व विकास के लिए आत्म विकास पुस्तके पढ़ना बहुत ही आवश्यक है। किताबे उन सभी लोगो के जीवन का निचोड़ होती है। जो अपने जीवन में बहुत कामयाब हुए है। अगर आप आत्म विकास की किताबे पढ़ते है। तो आपको उन सभी लोगो से सिखने को मिलते है जो इस फिल्ड में सफल हो चुके है। किताबे आपको सोचने की राह दिखती है। कहा जाता है की किताबे ही मनुष्य की सच्ची मित्र होती है। आपको हर दिन व्यक्तित्व के विकास के लिए आत्म विकास की किताबे पढ़नी चाहिए। 

एक अध्ययन के दौरान पाया गया है की जितने भी सफल लोग है उन सब में एक कॉमन आदत पाई गई है। की वो सभी लोग किताबे पढ़ते है। किताबो के द्वारा आप वो सभी ज्ञान प्राप्त कर सकते है जो आपको स्कुल, कॉलेज और समाज में नहीं सिखाया जाता है। अगर आप आत्म विकास से सम्बंधित किताबे पढ़ते है तो आपको वो सभी ज्ञान प्राप्त होगा जिसकी आपको जरुरत है। और यदि आप इन सभी बातों को अपने जीवन में प्रैक्टिस करते है तो आपके वयक्तित्व का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता है।  

ज्यादातर लोगो को यह परेशानी होती है की किताबे पढ़ते ही उन्हें नींद आने लगाती है। तो दोस्तों मैं आपको बता दू अगर आप सच में अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहते है तो आपको किताबे पढ़नी ही पड़ेगी। किताबे हमें न केवल व्यक्तित्व विकास में सहायता करती है बल्कि भिन्न-भिन्न क्षेत्रो में भी सफल बनाती है। 



2. रोज सुबह योगा और व्यायाम करे 


आप लोग सोच रहे होंगे की योग और व्यायाम का पर्सनालिटी डेवलपमेंट से क्या नाता है। परन्तु आप को यह ही नहीं पता है की योग और व्यायाम हमारी पर्सनल डेवलपमेंट के लिए बहुत ही जरुरी है। जैसा की अपने सुना होगा या जानते होंगे। योग हमें तनाव मुक्त करता है तथा हमें आत्म विश्वास से भर देता है। योग करने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। योग हमें लम्बा होने में भी मदद करता है। साथ ही योग हमारे मानसिक स्थिति में भी बदलाव लाता है। 

अब बात यहाँ आ जाती है की योग और व्यायाम किस प्रकार हमें पर्सनालिटी डेवलपमेंट में मदद करते है। जैसे की आपने ऊपर देखा योग के कितने फायदे है। आपकी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए आपकी बॉडी करीब करीब 55% तक सहायक होती है। अगर आप तनाव मुक्त रहते है तथा शारीरिक रूप से स्वास्थ्य होते है और हमेशा खुश रहते है तो यह पर्सनालिटी डेवलपमेंट का ही भाग है। इससे आप समझ गए होंगे की पर्सनालिटी डेवलपमेंट में योग और व्यायाम का कितना महत्व है। 

योग और व्यायाम आपको न केवल पर्सनालिटी डेवलपमेंट में मदद करते है। बल्कि आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुंचने में मदद करते है। 



3. निंदा करने वाले लोगो को अपने पास रखिये


अगर आप अपनी पर्सनालिटी में डबल ग्रोथ करना चाहते है तो ऐसे लोगो को अपने पास रखिये जो आपकी निंदा करते हो। यानि ऐसे लोगो के बीच में जाते रहे जो लोग आपकी कमियों को ढूंढ ढूंढ कर आपको बताते रहे। ऐसे में आपको डिमोटिवेट होने की जरुरत नहीं है बल्कि आप इन कमियों को धीरे धीरे करके ख़त्म कर सकते है। अगर आप ऐसे लोगो के बीच में बार बार जाते रहे और उनके द्वारा बताई गई कमियों को दूर करते रहे तो आप जल्द ही पर्सनालिटी डेवलपमेंट के अंतिम शिखर तक पहुंच जायेंगे। 

पर्सनालिटी डेवलपमेंट का विकास करने के लिए आपको केवल दूसरे लोगो से प्रभावित होने की जरुरत नहीं है। आप खुद से भी अपनी पर्सनालिटी को डेवेलोप कर सकते है। क्योकि आप से ज्यादा आपको कोई नहीं जानता है। आप खुद ही अपने मित्र तथा खुद ही अपने शत्रु है। आपको खुद अपनी गलतियों के बारे में जानना होगा समझना होगा और उसमे सुधार करना होगा। जब आप खुद से खुद में बदलाव करने लगते है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

हमेशा यद् रखे की अगर आप को पर्सनालिटी डेवलपमेंट करना है तो आपको खुद ही प्रयास करना होगा दूसरा कोई आपकी सहायता करने नहीं आएगा। 



4. अपनी गलतियों से सीखे 


पर्सनालिटी डेवलपमेंट की सबसे महत्वपूर्ण तथा सबसे आवश्यक बात जो आपको पर्सनालिटी डेवेलोमेंट का मास्टर बना सकती है। अगर आप अपनी गलतियों से खुद में बदलाव लाते है और उन गलतियों से रोज कुछ नया सीखते है तो आप सही रास्ते पर चल रहे है। जैसा की आप जानते है पर्सनालिटी डेवलपमेंट एक दिन दो दिन या पांच दिन में नहीं सीखा जा सकता है। किसी को भी पर्सनालिटी डेवेलोप करने में समय लगता है। इसी प्रकार जब आप अपनी गलतियों से धीरे धीरे सीखते है तो आपको पता भी नहीं चलते और आप एक नए इंसान के रूप में खुद को देखते है। 

कई लोग प्रयास करते है और फ़ैल हो जाते है। और उन लोगो को लगता है की मैं तो सफल ही नहीं हो सकता। इस पॉइंट से दो लोग उभरकर आते है। पहला व्यक्ति फ़ैल होने के बाद पूरी तरह से टूट जाता है। दूसरा व्यक्ति अपनी गलतियों से सीखकर एक बार और प्रयास करता है और सफल हो जाता है। अगर आप भी दूसरे व्यक्ति की केटेगरी में आना चाहते है तो खुद को हमेशा पॉजिटिव रखे और अपनी गलतियों सीखकर आगे बढ़ जाये। 
 


5. लक्ष्य निर्माण करे 


अगर आप कही घूमने जाते है तो आपको पता होता है की आपको कहा जाना है। इसी तरह अगर आप बिना किसी लक्ष्य के अपने जीवन के पथ पर निकल जायेंगे। तो आप कितना ही घूम लीजिये आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे। अगर आप अपने लक्ष्य बनाते है और उसे पूरा करते है। और यही प्रक्रिया बार बार करते है तो आपको पर्सनालिटी को डेवेलोप होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

लक्ष्य बनाना और इसे पूरा करना आपकी पर्सनालिटी डेवलपमेंट में बहुत सहायता करती है। अपने कई बार देखा होगा की अगर किसी व्यक्ति को फ़ोन लेना होता है तो वो पहले ही निर्धारित कर लेता है की मुझे एक महीने के अंदर फ़ोन लेना है। और आप देखेंगे की महीने के अंत तक वो फ़ोन उसके हाथ में होता है। ऐसा क्यों हुआ की उसने जो बोला वो कर दिया। क्योकि वो पहले से ही लक्ष्य बना चूका था की मुझे फ़ोन लेना है। इसी तरह आप अपने लक्ष्य बनाकर कोई काम करते है तो आपका आंतरिक मन आपको वह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है। इसलिए आप उस को आसानी से प्राप्त कर लेते है। 



6. खुद के प्रति ईमानदार रहे


जो लोग खुद के प्रति ईमानदार होते है वो पर्सनालिटी डेवलपमेंट के मास्टर होते है। आपको खुद के प्रति ईमानदार होना होगा यानि आपने जो बोला वो करना चाहिए। एक मात्र यही कारण है की लोग आपके ऊपर विश्वास नहीं करते है। कहा जाता है की जो व्यक्ति खुद का नहीं हो सकता वो दुसरो का कैसे हो सकता है। और यह बार सत्य भी है। अगर आप खुद के तथा दुसरो के प्रति ईमानदार होते है तो लोग आपके ऊपर भरोशा करते है तथा आपको ही अपना गुरु मानाने लगते है। 

  
केवल पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए नहीं बल्कि ईमानदारी आपको हर जगह विजेता बनाती है। अगर आप कोई बिज़नेस करते है तो आप एक ब्रांड बन सकते है क्योकि लोगो का आपके ऊपर भरोसा है। कभी भी खुद के और दुसरो के प्रति ईमानदार रहे। 



7. सबका आदर करे 

 
सबका आदर करना सीखे। यानि कोई भी व्यक्ति हो उसके प्रति आदर भाव सम्मान रखे। यदि आप ऐसा करते  है तो आपकी पर्सनालिटी खुद ही डेवेलोप होने लगाती है। आपको हर किसी का आदर करना चाहिए। अगर आप बुजुर्ग, जवान, बच्चे सभी के साथ आदर के साथ बात करते है तो सामने वाले भी आपसे आदर के साथ बात करते है। और वो आप के ऊपर विस्वास करने लगते है। जिससे की समाज में आपकी इज्जत और भी बढ़ जाती है।  

अगर आप सभी लोगो का आदर करते है तो यह आपकी पर्सनालिटी के साथ साथ आपकी कम्युनिकेशन स्किल में भी बहुत सहायता करता है। 



8. खुद पर भरोसा करे 


पर्सनालिटी डेवलपमेंट का यह महत्वपूर्ण तथा अहम् बिंदु माना जाता है। आपको खुद के ऊपर पूर्ण विस्वास होना चाहिए। तो ही आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते है। देखा गया है की ज्यादातर लोग जो खुद पर भरोसा नहीं करते वो अपने जीवन में उदास रहते है। जो लोग खुद पर भरोसा नहीं करते वो फ़ैल हो जाते है। चाहे दुनिया आप पर से भरोसा करना बंद कर दे। आप कभी भी खुद पर भरोसा करना बंद न करे। 

देखा जाये तो आजकल का हमारा वातावरण ऐसा हो गया है की मनुष्य की सफलता का अनुपात बहुत काम हो चूका है। आखिर इसका कारण क्या है। इसका कारण समाज के लोग है जो हमें बात बात पर डिमोटिवेट करते रहते है। आपको एक बात समझनी ही पड़ेगी की समाज के लोग तो आपको निचा दिखाएंगे ही परन्तु आपको हमेशा पॉजिटिव रहना होगा तभी आप अपने जीवन में सफल हो सकेंगे।



9. सकारात्मक सोच रखे


सकारात्मक सोच ही मन और बुद्धि का भी विकास करती है। हमेशा सकारात्मक रहे और सबसे सकारात्मक बातें ही करे। कभी भी किसी के सामने नकारात्मक बातें न करे यदि आप ऐसा करते है तो सामने वाला व्यक्ति आपसे दूर भागने लगता है। क्योकि लोगो को लगाने लगता है की यह व्यक्ति खुद तो नेगेटिव है और अगर हम उससे बातें करेंगे तो हम भी नेगेटिव हो जायेंगे। 

कहा जाता है की गन्दी मछली पुरे तालाब को गन्दा कर देती है इसी प्रकार अगर कोई व्यक्ति नकरात्मक बातें करता है तो कोई भी व्यक्ति उससे दूर भागता है। 



10. लगातार प्रयास करे


अगर आप पर्सनालिटी डेवलपमेंट में मास्टरी करना चाहते है तो आपको लगातार प्रैक्टिस करते रहना होगा। अपने ये कहावत तो सुनी होगी प्रयास ही मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है। अगर आप प्रैक्टिस करते है तो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। 

कई लोगो के मन में सवाल आता होगा की प्रयास कैसे करे। प्रैक्टिस करने के लिए आप नए नए लोगो से मिलकर उनसे बात कर सकते है। और अपने शीशे के सामने खड़े होकर भी प्रैक्टिस कर सकते है। 



11. अपने जुनून का पालन करें


अगर आप अपने जीवन में सुखी और सफल बनना चाहते हो तो अपने पैशन को फॉलो करो। अर्थात वो काम करो जो आपको करने में मजा आता हो। अगर आप वही काम करते है जो काम आपको करने में मजा है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

अगर आप वही काम करते है जो आपको अच्छा लगता है। तो आप उस काम को करने में कभी भी थकान महसूस नहीं करते है। न ही आपको समय का पता चलता है। इसलिए कभी भी वही काम करे जो आपको करने में मजा आता हो 



12. अच्छी आदतों का विकास करे 


आपको अपनी पर्सनालिटी को डेवेलोप करने के लिए आपको अच्छी आदतों का विकास करना होगा। क्योकि पर्सनालिटी डेवलपमेंट में आदते बहुत सहायक होती है। अगर आप सफल लोगो की तरह सफल होना चाहते है तो आपको उनकी तरह अच्छी आदतों का विकास करना होगा। आदते आपको न केवल एक सफल व्यक्ति बनाती है बल्कि आदते आपको एक अच्छा इंसान भी बनाती है। 




हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट व्यक्तित्व विकास के लिए 15 महत्वपूर्ण टिप्स 15 personality development tips in Hindi अच्छी लगी होगी। अगर आपके पास कोई सवाल और सुझाव है तो कमेंट में लिखना न भूले। 



Previous Post
Next Post
Related Posts