कुछ भी कैसे बेचे हिंदी में how to sell anything in Hindi



कुछ भी कैसे बेचे हिंदी में how to sell anything in Hindi 



how to sell anything in Hindi कुछ भी कैसे बेचे हिंदी में आज हम जानेगे और सीखेंगे की कैसे हम किसी को भी प्रभावित करके अपने वस्तुओ और सेवाओं को बेच सकते है तो चलिए सबसे पहले जानते हे सेलिंग क्या होती है।  
 
सेलिंग क्या होता है बिक्री लेनदेन की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे वस्तुओ और सेवाओ का विनिमय पैसो के लिए किया जाता है यह एक मार्केटिंग कार्य होता है। जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच किया जाता है इसमें विक्रेता क्रेता को प्रभावित करके अपनी वस्तुए और सेवाए बेचता है। अगर क्रेता प्रस्ताव पर हाँ कर देता है तो उसे वस्तुओ और सेवाओं के बदले पैसे देने पड़ते है जो भी उन दोनों के बीच तय किया गया होता है। 


अगर आप एक सेल्समेन है या कुछ बेचते है तो आपने यह जरूर ध्यान किया होगा की लोग आपकी दुकान पर आते है। और थोड़ी देर बाद दूसरी दुकान पर चले जाते है। क्योकि आप उन्हें  प्रभावित नहीं कर पाते है। और आपको लगता है की यह ग्राहक कुछ खरीदना ही नहीं चाहता था ये तो बस ऐसे ही आया था परन्तु दोस्त हम  आपको बता दे। की इसमें ग्राहक की कोई गलती नहीं होती है। क्योकि आप सामान बेचने में उतने सक्षम नहीं है जितने होने चाहिए तो चलिए आज हम इसी बारे में बात करेंगे और जानेगे की कैसे आप किसी को भी कन्वेन्स करके अपना सामान बेच सकते है। 

जैसा की आप जानते है इस दुनिया में सभी लोग कुछ न कुछ बेच रहे है जैसे एक दुकानदार अपना सामान बेच रहा है। एक नौकरी वाला अपने समय को बेच रहा है और समय के बदले इसे पैसे मिलते है और एक डॉक्टर, वकील, इंगिनीर, किसान, तथा आम आदमी आदि सभी लोग कुछ न कुछ बेच रहे है। तो चलिए समझ लेते है की आखिर कौन सी बातें है जिनको सीखकर हम अपनी सेलिंग स्किल्स को इम्प्रूव कर सकते है। 


कुछ भी कैसे बेचे हिंदी में how to sell anything in Hindi


how to sell anything in Hindi
कुछ भी कैसे बेचे हिंदी में
 

आमतौर पर देखा जाये तो कस्टमर सेलिंग के दौरान सबसे पहले आप को खरीदता है उसके बाद आपके प्रोडक्ट्स को खरीदता है। इसका मलतब है की आपको कस्टमर के साथ एक अच्छा रिलेशन बिल्ड करना पड़ता है। अगर आप अपने कस्टमर से एक अच्छा रिलेशन बिल्ड कर पाते है। तो आपकी वस्तुए और सेवाए बिकने की सम्भावन बहुत अधिक बाढ जाती है। 


ग्राहक के साथ संबंध बनाएं 


अगर आप अपनी वस्तुओ और सेवाओं को बेचने में माहिर बनना चाहते है तो सबसे पहले आपको कस्टमर के साथ रिलेशन बनाना आना चाहिए। रिलेशन का मतलब यह नहीं की शारीरिक रिलेशन बनाना है। इसका मतलब है की बिज़नेस रिलेशन जो क्रेता और विक्रेता के साथ होना चाहिए। जैसे उनके बारे में बात करना और उनके व्यापार जॉब आदि के बारे में बातें करना चाहिए और आपसे बात करके कस्टमर को लगना चाहिए की यह तो मेरे जैसा है। ऐसे में कस्टमर आपसे बात करके पूरी तरह कनेक्ट को जाता है तथा आपके प्रोडक्ट के बिकने की संभावना बढ़ जाती है। 


 ग्राहक को बहुत ध्यान से सुनो 


अगर आप एक अच्छे विक्रेता बनना चाहते है। तो अपने कस्टमर को ध्यान से सुने और समझे की उसकी जरूरते क्या है और वो क्या लेना चाहता है। अगर आप अपने कस्टमर को ध्यान से सुनते है तो आपके कस्टमर को लगता है की ये मुझ पर ध्यान दे रहे है। यानि समझ रहे है की मुझे क्या चाहिए। और कस्टमर आपके ऊपर विश्वास करने लगता है। इससे आपका और कस्टमर का रिस्ता मजबूत हो जाता है। और फिर से आपकी वस्तुए एवं सेवाओं को बिकने की संभावना बढ़ जाती है। 


आत्मविश्वास से बेचे 


कुछ भी बेचते समय अपने तथा अपने प्रोडक्ट के प्रति पूर्ण विश्वास के साथ बात करे। अगर आप ऐसा करते है तो कस्टमर को आपके तथा आपके प्रोडक्ट के प्रति विश्वास पैदा होता है। कई बार लोग प्रोडक्ट को बेचते समय उतने आत्मविश्वास से नहीं बोलते जितना की होना चाहिए जिसके चलते वो अपने प्रोडक्ट को नहीं बेच पाते है या बहुत कम बेच पाते है। 


महत्व बढ़ाओ 

जयादातर लोग सेलिंग में फ़ैल इसलिए हो जाते है। क्योकि वो केवल प्रोडक्ट के फीचर ही सेल करते है। और वो प्रोडक्ट से होने वाले बेनिफिट्स सेल नहीं करते है। फीचर तथा बेनिफिट्स का मतलब आगे दिया गया है। फीचर का मतलब है की प्रोडक्ट के नए नए विशेषताओं से है और बेनिफिट्स का मतलब है की कस्टमर को आपका प्रोडक्ट लेने से क्या क्या लाभ होने वाला है। आप जो भी प्रोडक्ट बेच रहे है। उसको लेने से अगर कस्टमर को प्रॉफिट होता है। तो ही कस्टमर आपके प्रोडक्टस को खरीदता है। इसलिए प्रोडक्ट को बेचते समय कस्टमर को उससे होने वाले लाभों के बारे में जरूर बताए। 


अपने प्रोडक्ट का पूर्ण ज्ञान होना


अगर आपको आपके प्रॉडक्ट्स की पूरी जानकारी होगी तभी आप अपने कस्टमर को प्रॉडक्ट्स के बारे में सही और पूरी जानकारी दे पाएंगे। अगर आप अपने कस्टमर को अपने प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी देते है। तो कस्टमर को यह नहीं लगता है की आपके पास बहुत सारी जानकारी है। बल्कि कस्टमर को लगता है की प्रोडक्ट ही अच्छा है इसलिए तो इसमें इतने सारे फीचर और बेनिफिट्स है। अगर आप एक अच्छा सेल्समैन बनना चाहते है तो आप जो भी बेचते हो उसके बारे में आपको अच्छी जानकारी होनी चाहिए। 


 संचार कौशल सीखें 


अगर आप एक अच्छे सेल्समेन बनना चाहते है। तो आपको कम्युनिकेशन स्किल्स सीखनी होगी। क्योकि अगर आप एक बार अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को इम्प्रूव कर लेते है तो आप किसी भी प्रकार के कस्टमर को प्रभावित कर सकते है। इसके अलावा कम्युनिकेशन स्किल्स आपको बहुत सारी फील्ड में माहिर बनाती है। इसलिए आपको कम्युनिकेशन स्किल्स को डेवेलोप करना जरुरी है। 


दोनो तरफ से संचार होना चाहिए  

 
प्रोडक्ट के सेलिंग के दौरान दोने तरफ से संचार होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए की केवल आप ही बोलते जाये और अपने कस्टमर को बोलने का मौका ही न दे। अगर आप अपने कस्टमर को उसकी बात कहने का मौका देते है तो इससे सामने वाला खुलकर अपनी बात कहता है। और आपको पता चल जाता है की कस्टमर को क्या और कितना चाहिए। साथ ही आपके द्वारा जब कस्टमर को बोलने का मौका दिया जाता है तो वो आपके साथ रिलैक्स महसूस करता है जिसके चलते आपके सामान बिकने की सम्भावन बहुत अधिक बढ़ जाती है।   

 



हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट how to sell anything in Hindi कुछ भी कैसे बेचे हिंदी में  अच्छी लगी होगी। अगर आप इन सभी बातो को अच्छे से फॉलो करते है और प्रैक्टिस करते है तो आप अवश्य ही कुछ भी बेचने में माहिर बन जायेंगे। अगर आप ऐसी और भी जानकारी लेना चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े। 
 



कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi)


कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi)    


How To Improve Communication Skills in Hindi कम्युनिकेशन स्किल्स को कैसे सुधारे दोस्तों आज हम कम्युनिकेशन स्किल्स के बारे में बात करेंगे और जानेगे की कम्युनिकेशन स्किल्स हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। तो चलिए कम्युनिकेशन स्किल्स जानने से पहले जान लेते है की कम्युनिकेशन क्या होता है।   

कम्युनिकेशन क्या है आसान शब्दों में कम्युनिकेशन का मतलब होता है दो या दो से अधिक लोगो के बीच नॉलेज को शेयर करना है कम्युनिकेशन एक ऐसी चीज है जिसके माध्यम से आप लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर सकते है।

हर क्षेत्र में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत काम आती है। आप एक सेल्समैन है या कोई जॉब करते है या कोई स्वयं कर्मचारी है या कोई बिज़नेसमैन है हर फील्ड में कम्युनिकेशन स्किल्स का बहुत ज्यादा महत्व है कम्युनिकेशन स्किल्स ही एक ऐसी चीज है जिसके माध्यम से आप लोगो से जुड़ सकते है। 

कम्युनिकेशन एक बहुत प्यारी सी कला है। और इस कला को आप जितना ज्यादा निखारेंगे ये आपको उतना ज्यादा अच्छा रिजल्ट देगी और आपको एक अच्छा कम्यूनिकेटर बना देगी। 


कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi)


कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi)


किसी भी कम्युनिकेशन को प्रभावित बनाने के लिए आपकी बॉडी लैंग्वेज 55% और आपकी टोन ऑफ़ वॉइस 38% तथा आप क्या बोल रहे है वो 7% तक सहायक होता है। इससे आप समझ गए होंगे की आपको क्या बोलना है वो इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना की आपको बॉडी लैंग्वेज और आपको कैसे बोलना है। 


1. शारीरिक हाव-भाव 

 
एक कम्युनिकेशन स्किल्स का सबसे महत्वपूर्ण या बड़ा भाग बॉडी लैंग्वेज ही होता है। क्योकि किसी से बात करते समय उनको प्रभावित करने के लिए आपका शारीरिक हाव-भाव 55% तक उतरदायी होता है आपका बॉडी लैंग्वेज कैसा होना चाहिए निचे दिए गए पॉइंट से समझ सकते है। 

a) अगर आप खड़े होकर बात कर रहे है तो आप हमेशा पावर पोजीशन में रहे। पावर पोजीशन का मतलब है आपकी पूरी बॉडी का वजन आपके दोनों पैरो पर हो। और आपके हाथ आपके नाभि के पास होना चाहिए   

b) जब आप बात कर रहे है तब आपके हाथो का मूवमेंट आपकी बातो के हिसाब से होना चाहिए। 


2. ध्यान से सुनो 


अगर आप सच में एक अच्छा कम्यूनिकेटर बनना चाहते है। तो आपको सबसे पहले दुसरो की बातो को ध्यान से सुनना सीखना होगा। क्योकि अगर आप किसी की बातो को ध्यान से सुनते है तो सामने वाले व्यक्ति को लगता है की आप उनकी बातो में दिलचस्पी ले रहे है साथ ही अगर आप सामने वाले की बातो को ध्यान से सुनते है तो बाद में आप उसे अच्छे से समझा सकते है। इसलिए जब कभी भी आप किसी से बात करे तो उनकी बातो को ध्यान से सुने। 


3. आखो से संपर्क बनाये   


एक अच्छा कम्यूनिकेटर बनने के लिए यह भी बहुत ही जरुरी और महत्वपूर्ण बात है की एक अच्छा Eye contact कैसे बनाये। कई बार लोग बात करते समय सामने वाले व्यक्ति की और न देखकर इधर उधर या ऊपर निचे देखते है। जो की सामने वाले व्यक्ति को दिखता है की आप उनसे बात करने में रूचि नहीं ले रहे है। आप को ऐसा नहीं करना है। आप बात करते समय हमेशा सामने वाले की आखो में देखे और याद रहे की आप सामने वाले व्यक्ति को घूरे नहीं Eye contact बनाते समय कभी कभी आप दाए और बाए देखे और फिर दोबारा Eye Contact पर आ जाये ऐसा करने से सामने वाले को लगता है की आप सच बोल रहे है। वही अगर इधर उधर देखते हुए बातें करते है। तो आप सामने वाले पर एक अच्छा प्रभाव नहीं डाल सकते है। 


4. आवाज़ का लहज़ा 


किसी भी बात-चीत को प्रभावशाली बनाने के लिए आपकी आवाज का लहजा ( Tone of voice ) 38% तक प्रभाव डालती है इससे आप समझ सकते है की बोलने के तरीके को सुधारना कितना आवश्यक है। आपको हमेशा बात करते समय बोलने से पहले लम्बी साँस लेना चाहिए। जिससे की आपकी आवाज भारी तथा गहरी हो। कई लोगो की आदत होती है की वो नाक से बोलते है जिसके चलते वो सामने वाले पर प्रभाव नहीं डाल पाते है। आपको ऐसा कभी भी नहीं करना है। आप बोलते समय पूरी तरह से गले से आवाज निकाले और सबसे महत्वपूर्ण बात की ऐसे लोगो को सुने जो प्रसिद्ध पब्लिक स्पीकर है। जिससे की आप उनको सुनकर अपनी वौइस् की टोन को ठीक कर सकते है। 


5. आत्मविश्वास 


आप जब भी किसी से बात करे तो पुरे आत्मविश्वास के साथ बात करे इससे सामने वाले व्यक्ति को लगता है की आप सच बोल रहे है। और लोग आप की बातो में रूचि भी लेते है। इसलिए आप ध्यान रखे जब भी आप बोले तो पुरे आत्मविश्वास के साथ बोले ऐसा करने से ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे बात करना चाहेंगे। या आप अपनी बातो से उन्हें प्रभवित कर सकते है। 


6. नकारात्मक बातें न करे 


किसी भी व्यक्ति से बात करते समय नकारात्मक बातें न करे। क्योकि अगर आप नकारात्मक बातें करते है तो सामने वाले व्यक्ति को लगता है की ये तो खुद ही नेगेटिव है और इससे बातें करके मेरा कोई फायदा नहीं होने वाला है और तो और ये मुझे भी नेगेटिव कर देगा। इसलिए आप कभी भी नेगेटिव बातें न करे क्योकि नेगेटिव लोगो से कोई भी बात नहीं करना चाहता है। अगर आप हमेशा पॉजिटिव रहते है और पॉजिटिव ही बातें करते है तो आप अपने आसपास ऐसा माहौल बना देते है जिससे की लोग आपको पसंद करने लगते है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव बातें ही करे। 


7. बोलने से पहले सोचें 


बोलने से पहले सोचिये की आप क्या बोलने वाले है। इसका मतलब है की आप जिस भी बारे में बात कर रहे है वो बाते सामने वाले व्यक्ति को ठेस तो नहीं पंहुचा रही है हमेशा अपनी बातचीत में से छोटी छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करे जो भी गलतियाँ हम बोलते वक्त करते है।
 

8. बात करते हुए मुस्कुराएं 


जब भी आप किसी व्यक्ति से मिले तब आप उसे सबसे पहले एक हल्की सी स्माइल दे। इससे सामने वाले व्यक्ति पर एक अच्छा प्रभाव पड़ता है। और बात करते समय भी हमेशा चहरे पर हल्की सी मुस्कराहट रखे। 


9. ठीक से बोलिए 


जब भी आप किसी से बात करे तो हमेशा ध्यान दे आप साफ-साफ तथा आसान शब्दों में अपनी बातो को कहे इससे सामने वाले व्यक्ति को आपकी सारी बातें समझ में आती है। कभी भी बातो को उलटा पुल्टा तथा उलझाकर मत बोलिये इससे सामने वाला व्यक्ति आपकी बातो में रूचि नहीं लेता है क्योकि उसको आधी बातें समझ में नहीं आ रही होती है। जिसके चलते सामने वाले व्यक्ति पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। इसलिए बात करते समय साफ साफ तथा आसान शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे की सामने वाले को आपकी सभी बातें समझ में आ जाये। 

   

10. चीजों को व्यक्तिगत रूप से न लें 


कई बार लोग कुछ बातो को पर्सनली ले लेते है अगर आप एक अच्छा कम्यूनिकेटर बनना चाहते है और अपने जीवन में सफल होना चाहते है तो कभी भी बातो को व्यक्तिगत रूप से मत लीजिये। मान लेते है की आप इंग्लिश की क्लासेज लेने जाते है और किसी कारणवश आप लेट हो गए और आपके ट्रेनर या टीचर ने आपको डाट दिया यहा पर ज्यादातर लोग इस बात को पर्सनली ले लेते है। वो बिना सोचे समझे अपने टीचर से बहस करने लगते है। की मैं इस कारण लेट हो गया परन्तु आपको ऐसा नहीं करना है। इस बात को आप पॉजिटिव तरीके से बता सकते है जैसा की आप कहेंगे हाँ मैं मानता हूँ की में लेट हु परन्तु क्या मैं आपको बता सकता हु की मैं क्यों लेट हो गया और फिर उन्हें सारी बाते सचाई से बता दीजिये अगर आप ऐसा करते है तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी हो जाएगी। 


11. चेहरे के हाव-भाव अच्छा होना चाहिए  


कोशिश करे की जब भी आप किसी से बात करे तो अपने चहरे के हाव भाव वैसा ही रखे जिस तरह की बातें आप कर रहे हो। कई लोग बात करते समय चहरे के हाव भाव वैसा नहीं रखते जिस तरह की वो बात कर रहे है। जिससे की सामने वाला व्यक्ति उनसे आकर्षित नहीं हो पाता है। इसलिए बात करते समय कोशिश करे की आपके चेहरे का हाव भाव अच्छा हो।    

 

12. सही और स्पष्ट शब्द का उपयोग करें 


जब भी आप किसी से बात करे तो सही और स्पष्ट शब्दों का इस्तेमाल करे इससे सामने वाले व्यक्ति को आपकी बातें समझ में आती है। कई लोग जानबूझकर अपनी बातो को उलझाकर कहते है। और उन्हें लगता है की सामने वाले को हम ज्यादा समझदार और कूल दिखेंगे। परन्तु इसके विपरीत जब लोगो को बातें समझ नहीं आती है तो वो इनसे पीछा छुड़ाने लगते है। और अगली बार ये इनसे बात करना पसंद नहीं करते है।  


13. सबके साथ आदर से बात करे 


कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए आपको सभी व्यक्ति के साथ आपको सम्मान के साथ बात करना पड़ेगा चाहे वो बच्चा, बूढ़ा या जवान हो। क्योकि अगर आप सबसे आदर के साथ बात करते है तो सामने वाला भी आपसे आदर के साथ बात करेगा। जिससे की सामने वाला व्यक्ति आप से प्रभावित होने लगता है 


14. आधी अधूरी बात न करे 


आप ने यह कहावत तो सुनी होगी आधी अधूरी जानकारी जानलेवा हो सकती है। ठीक इसी प्रकार आधी अधूरी बातें कम्युनिकेशन पर प्रभाव डालती है। कई बार लोग बातचीत के दौरान आधी अधूरी बात बोलकर चले जाते है। और सुनने वाले व्यक्ति को गलत फहमी हो जाती है। या वो भ्रमित हो जाता है जिससे दोनो के बीच सम्बन्ध खराब होने लगते है। इसलिए कभी भी आधी अधूरी बातचीत न करे। 


15. सही भाषा का चयन   


एक अच्छी कम्युनिकेशन के लिए यह आवश्यक है की आप सही भाषा का चयन करे सही भाषा का अर्थ यह है की ऐसी भाषा में बातचीत करे जो सामने वाले को समझ आती हो। जैसे की नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों में प्रॉस्पेक्ट को बुल्कुल आसान तरीके से प्लान दिखने के बजाय ऐसे तरीके से बताया जाता है जो सामने वाले को बहुत कम या कुछ भी समझ नहीं आता है। और यही कारण है की नेटवर्क मार्केटिंग को ज्यादातर लोग ज्वाइन क्यों नहीं कर पाते है। जिस भी व्यक्ति से आप बात कर रहे है वो कौन से भाषा में बात कर रहा है। वो जिस भी भाषा में बात करता हो आप उससे उसी भाषा में बात कीजिये। 


 16. अपनी नॉलेज को बढ़ाओ 


एक प्रभावशाली कम्युनिकेशन के लिए अपनी नॉलेज को बढ़ाना बहुत ही आवश्यक है क्योकि आप के पास अच्छी नॉलेज होगी तो ही आप एक अच्छे कम्यूनिकेटर बन पाएंगे। आप अपनी नॉलेज को बढ़ाने के लिए बुक्स, ब्लोग्स, न्यूज़ पेपर और वीडियो का सहारा ले सकते है। अगर आपके पास एक अच्छी नॉलेज होगी तो आप बात करते समय कभी भी अटकेंगे नहीं और आपकी कम्युनिकेशन और बेहतर हो जाएगी। 


17. एकल उत्तर से बचे 


अगर आप एक अच्छा कम्यूनिकेटर सच में बनाना चाहते है तो सामने वाले के सवालो के जवाब एक शब्द में न दे। अगर आप ऐसा करते है तो आपकी बातचीत वही खत्म हो जाती है। इसलिए आपको एक लम्बी बातचीत के लिए अपने उत्तर को एक्सप्लेन करके समझाना होगा। साथ ही सामने वाले से ऐसे सवाल कीजिये जिसका उत्तर वो एक शब्द में न दे सके बल्कि उसको पूरा एक्सप्लेन करना पड़े। 


18. दुसरो की प्रशसा करे 


जैसे की आप ने सुना होगा की लोग केवल उन्ही लोगो से बातें करते है जो उन्हें ध्यान से सुनते है तथा उनकी प्रशंसा करते है। तो याद रहे की कभी भी बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति की निंदा न करे। एक बात और दुनिया में लोग अपने नाम को बहुत ज्यादा पसंद करते है अगर आप लोगो से बार बार उनके नाम से बुलाते है। तो इससे सामने वाला व्यक्ति जल्द ही प्रभावित हो जाता है। 


19. रोज प्रैक्टिस करे 


आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी।  practice makes a man perfect इसका मतलब है की प्रयास ही मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है। अगर आप ऊपर दिए गए सभी बातों को अच्छे से रोज प्रैक्टिस करते है तो आप अवश्य ही एक अच्छे कम्यूनिकेटर बन जायेंगे। प्रैक्टिस करने के लिए इन सभी बातों को लोगो पर अप्लाई करिये और देखिये की क्या इससे कोई रिजल्ट मिल रहा है। अगर आप ज्यादा लोगो से नहीं मिल रहे है तो अपने आईने के सामने खड़े होकर इन सभी टिप्स की प्रैक्टिस कर सकते है।  


20. अपनी आवाज रिकॉर्ड करें 


अगर आप अपनी कम्यूनिकेटर स्किल्स सुधारना ( Improve ) चाहते है। तो रोज जब भी आप प्रैक्टिस करे उसी दौरान अपनी आवाज को रिकॉर्ड करे और उसे सुने और तबतक प्रयास करते रहे जबतक की आपको खुद न लगने लगे की आपकी आवाज में दम है। 





हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट  कम्युनिकेशन स्किल को कैसे सुधारे (How To Improve Communication Skills In Hindi) जरूर पसंद आई होगी और हमें आशा ही नहीं विस्वास है की आप इन  कम्युनिकेशन स्किल्स को सीखकर अपने जीवन में सफलता हासिल जरूर करेंगे। 


डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी पीडीऍफ़ (Direct Selling Guidelines in Hindi pdf 2021)



डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी पीडीऍफ़ (Direct Selling Guidelines in Hindi pdf 2021) 

Direct Selling Guidelines in Hindi PDF डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी पीडीऍफ़ दोस्तों आज हम  डायरेक्ट सेलिंग की गाइडलाइन्स के बारे में बात करेंगे। और जानेगे क्या ये गाइडलाइन्स नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री को सही दिशा में लेकर जा रही है या नहीं। अगर आप इस गाइडलाइन्स को डाउनलोड करना चाहते है तो निचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है तो चलिए बात करते है गाइडलाइन्स के बारे में।


डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी पीडीऍफ़ (Direct Selling Guidelines in Hindi pdf 2021)


डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन्स इन हिंदी (Direct Selling Guidelines in Hindi PDF) 


नोट : यह गाइडलाइन्स 100% एक्यूरेट नहीं है जैसा की उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बताई गई है। इसमें शब्दों का हेर फेर हो सकता है हमने आपको समझाने के लिए गाइडलाइन्स का हिंदी अनुवाद किया है।  

Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है

Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है। दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जॉब तथा नेटवर्क मार्केटिंग के बीच अंतर को जानेगे। देखा जाये तो दुनिया में पैसे कमाने के केवल चार रास्ते है। 1. कर्मचारी ( Employee )  2. स्वयं कर्मचारी ( Self Employee ) 3. व्यवसायी ( Businessman ) 4. निवेशक ( Investor ) तो चलिए आसान सब्दो में इनके बारे में समझ लेते है। 

Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है

कर्मचारी ( Employee ) :- ये वो लोग होते है जो नौकरी करते है। ये लोग दुसरो के लिए काम उन्हें अमीर बनाते है। ये बहुत पढ़े लिखे होते है इसके बावजूद ये दुसरो के लिए के लिए कार्य करते है। इनके काम के बदले इनको महीने के अंत में इनको तय की हुई सैलरी मिल जाती है। 


स्वयं कर्मचारी ( Self Employee ) :- ये वो लोग होते है जो खुद ही मालिक तथा खुद ही नौकर होते है। ये लोग अपने लिए ही काम करते है। इनके पास खुद का छोटा सा व्यवसाय होता है। जैसे दुकानदार, वकील, डॉक्टर, आदि 


व्यवसायी ( Businessman ) :- ये वो लोग होते है जो बड़े बड़े काम करते है। ये लोग खुद का नेटवर्क या खुद का बड़ा व्यवसाय खड़ा करते है। और लोग इनके लिए कार्य करते है। ये लोग पढ़े लिखे लोगो की नॉलेज को इस्तेमाल करके आमिर बनाते है। इन लोगो को पैसे की कोई कमी नहीं होती है।  


निवेशक ( Investor ) :- ये वो लोग होते है जो पैसे से पैसा बनाते है। ये लोग पैसे निवेश करके उन पैसो पर अच्छा खासा कमीशन कमाते है और आमिर बनाते है। इन लोगो के पास भी पैसे की कोई कमी नहीं होती है। 


जैसा की अपने देखा की पैसे कमाने के चार रास्ते होते है। आज हम पहले और तीसरे रास्ते के बारे में बात करेंगे। की जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग मे क्या अंतर है। तो चलिए इनको भी समझ लेते है की आखिर जॉब क्या होती है ? और नेटवर्क मार्केटिंग क्या होती है ?   


नौकरी  ( Job ) :- नौकरी में एक आम आदमी पैसे कमाने के लिए 8-10 घंटे काम करता है। नौकरी में एक व्यक्ति अपने स्किल और समय को बेचकर पैसा कमाता है। अगर इसको अधिक पैसे कमाने होते है तो ये ओवरटाइम करता है। नोकरी में आपकी सैलरी Fixed होती है। 


नेटवर्क मार्केटिंग ( network marketing ) :- नेटवर्क मार्केटिंग एक बिज़नेस होता है। जो की हमें बहुत कम लागत में अच्छे पैसे कमाने का मौका देता है। और यदि आप नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में एक बार अपना नेटवर्क बना लेते है। तो आप चाहे काम करे या न करे आपकी इनकम आती रहती है। यही नहीं आपको पीढ़ी दर पीढ़ी इनकम आती रहती है।  

दोस्तों यहा तक हमने समझ लिया की जॉब में क्या होता है और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या होता है। तो चलिए अब समझ लेते है की जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर होता है। जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग के बीच अंतर समझाने के लिए हमने इनको कुछ छोटे पॉइंट में विभाजित किया है। तो इन पॉइंट्स के आधार पर दोने में अंतर समझ लेते है की दोने में कोन सही है। 

तथ्यों के आधार पर जॉब तथा नेटवर्क मार्केटिंग में अंतर    

आय के आधार पर 


नौकरी :- जैसा की हमने बताया था की आप अपने स्किल तथा समय को नौकरी में बेचकर पैसे कमाते है। और नौकरी में आपकी सैलरी पहले से ही तय की गई होती है की आपको कितना मिलेगा। नौकरी में आपकी एक्सपोनेंशल ग्रोथ नहीं होती है। यानी जे कर्व ग्रोथ नहीं होती है। अगर नौकरी में आपकी सैलरी 20000 है तो आपको हर महीने 20000 रूपये ही मिलेंगे। अगर आपको अधिक पैसे कमाने है तो आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। मान लेते है की आपकी सैलरी हर साल बढ़ती है। तो 10% के हिसाब से आपकी सैलरी अगले साल 22000 होगी परन्तु 
Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है
नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी कोई फिक्स्ड सैलरी नहीं होती है। इसमें आपको प्रॉफिट मिलता है यानि एक महीने में आपके और आपकी टीम के द्वारा किये गए टर्नओवर का कुछ प्रतिशत कंपनी आपको देती है। और जैसे जैसे आपका टर्नओवर बढ़ता जाता है वैसे वैसे आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है। नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी सैलरी एक्सपोनेंशल रूप से ग्रोथ करती है। जैसे पहले महीने आपकी सैलरी 20000 है दूसरे महीने 30000 होती है तीसरे महीने 35000 होती है और चौथे महीने 45000 होती है नेटवर्क मार्केटिंग में ऐसा इसलिए होता है क्योकि इसमें कम्पाउंडिंग इफ़ेक्ट काम करता है जो की आप ग्राफ में देख सकते है 


सुरक्षा के आधार पर  


इस पॉइंट में हम जानेगे की क्या नौकरी सुरक्षित है या नेटवर्क मार्केटिंग 

नौकरी :- देखा जाये तो ज्यादातर लोग जॉब इसलिए करते है क्योकि जॉब में सिक्योरिटी मिलती है इसका मतलब है की कंपनी चाहे घाटे में जाये या मुनाफे में जॉब करने वाले को सैलरी मिलती ही है। पर देखा जाये तो सिक्योरिटी गवर्नमेंट जॉब के अंदर ही होती है प्राइवेट जॉब के अंदर भी आपको पूरी सिक्योरिटी नहीं होती है क्योकि अगर आपके बॉस का बिज़नेस मंदा चला तो हो सकता है की वो आपको जॉब से निकाल दे इसलिए जॉब में भी पूरी सिक्योरिटी नहीं होती है। 

नेटवर्क मार्कटिंग  :- नेटवर्क मार्केटिंग में सिक्योरिटी तबतक नहीं होती है जबतक की आप एक अच्छा नेटवर्क बिल्ड नहीं कर लेते है। अगर एक बार आपका सिस्टम Develop हो जाता है तो आपको जीवन भर पैसे आते रहेंगे। और टीम बिल्ड होने के बाद आप आजाद हो  जाते है। यानि आप जितना भी पैसा कमाते है उसको इंजॉय करने के लिए आपके पास भरपूर समय होता है। क्योकि आपकी टीम आपके लिए काम कर रही होती है।   


समय के आधार पर 


नौकरी :- नौकरी के अंदर आपकी टाइमिंग फिक्स्ड होती है। जैसे 9 : 00 से 5 : 00 बजे तक आप काम करते है नौकरी के अंदर अगर आप थोड़ा भी लेट होते है तो आपकी सैलरी में से पैसे काट लिए जाते है। इसलिए आपको नौकरी पर पुरे टाइम पर जाना पड़ता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में कोई फिक्स्ड टाइमिंग नहीं होती है। इसमें आप जब चाहे तब काम कर सकते है। अगर आप चाहे तो सुबह या शाम किसी भी समय अपने काम को कर सकते है। नेटवर्क मार्केटिंग में आपका कोई बॉस नहीं होता है। 



पेंशन के आधार पर 


नौकरी :- नौकरी में जब भी आप रिटायरमेंट लेते है तो आपको पेंशन मिलती है परन्तु हर जॉब में यह नहीं होता है प्राइवेट जॉब में कोई पेंशन नहीं मिलती है और अब तो सरकारी जॉब में भी पेंशन व्यवस्था हटाने की बात चल रही है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में कोई पेंशन प्लान नहीं होता है। परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में एक बार बिज़नेस सेटअप होने के बाद आपको इनकम आती रहती है। और यह इनकम पीढ़ी दर पीढ़ी आती है। अगर किसी कारणवश आपकी मृत्यु हो जाती है तो आपकी इनकम आपकी फैमिली को ट्रांसफर कर दी जाती है और हर महीने वो सैलरी आपके परिवार को मिलती रहती है। 


मान सम्मान के आधार  पर


नौकरी :- नौकरी में आपका कोई मान सम्मान नहीं किया जाता है। हाँ अगर आपके पास एक अच्छी सरकारी नौकरी होती है तो आपका समाज में एक सोशल स्टेटस बन जाता है। परन्तु प्राइवेट जॉब में आपसे केवल काम की करवाया जाता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में भी सुरु में कोई मान सम्मान नहीं होता है। क्योकि उस समय आपके पास एक अच्छी इनकम नहीं होती है। परन्तु एक अच्छी इनकम आने के बाद आपके अडोसी पडोसी भी आपका सम्मान करने लगते है। और नेटवर्क मार्केटिंग में आपको बहुत ही सम्मान दिया जाता है। 


बजट के हिसाब से चलना 


नौकरी :- जैसा की आपको पता है जॉब के अंदर आपकी सैलरी फिक्स्ड होती है। इसलिए आपको बजट के हिसाब से चलना पड़ता है। और आपको थोड़े पैसे में ही गुजारा करना पड़ता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी सैलरी फिक्स्ड नहीं होती है। इसमें आपकी एक्सपोनेंशल ग्रोथ होती है जिसके चलते आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। जिसके चलते आपको किसी भी बजट की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 


पर्सनालिटी डेवलपमेंट के आधार पर 


नौकरी :- नौकरी के अंदर आपकी पर्सनल डेवलपमेंट ग्रोथ ज्यादा नहीं हो पाती है। क्योकि नौकरी के अंदर आपको केवल काम पर ही फोकस कराया जाता है और आपके पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर ध्यान नहीं दिया जाता है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग के अंदर पर्सनल डेवलपमेंट ग्रोथ अच्छी हो जाती है। क्योकि नेटवर्क मार्केटिंग में आपको बार बार स्टेज पर बोलने का मौका दिया जाता है। तथा कई सारे ट्रेनिंग प्रोग्राम के द्वारा आपका पर्सनालिटी डेवलपमेंट किया जाता है। 


विदेश यात्रा की आजादी 


नौकरी :- नौकरी के अंदर आपको बहुत कम घूमने फिरने की opportunity होती है। नौकरी के अंदर सायद ही कोई कंपनी होती है जो वर्कर को बिना किसी काम के विदेश यात्रा पर ले जाती है वरना नौकरी में कोई भी कंपनी अपने कर्मचारी को विदेश यात्रा करने का मौका नहीं देती है। 

नेटवर्क मार्केटिंग  :- नेटवर्क मार्केटिंग में बिज़नेस में कंपनी साल में एक से दो बार विदेश यात्रा कराती है परन्तु इसके लिए आपको कुछ लेवल अचीव करने होते है। नेटवर्क मार्केटिंग में कंपनी अपने पैसे से आपको विदेश यात्रा कराती है। 


 संभावना       


नौकरी :- जैसा की आप जानते है। की आजकल एक अच्छी जॉब प्राप्त करना कितना मुश्किल है। आजकल आपको एक अच्छी जॉब लेने के लिए कड़ी मेहनत तथा अच्छे Education की आवस्यकता पड़ती है। क्योकि सरकारी नौकरी में कम्पटीशन बहुत ज्यादा हो चूका है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग में भी कामयाब होने की संभावना बहुत कम होती है। क्योकि इस बिज़नेस में बहुत ज्यादा Negativity फेस करनी पड़ती है। जिसके चलते लोग नेटवर्क मार्केटिंग को आधे पर से ही छोड़कर चले जाते है। नेटवर्क मार्केटिंग में भी सफल होने के लिए कड़ी मेहनत की आवस्यकता पड़ती है। 


शिक्षा के आधार पर 


नौकरी :- देखा जाये तो एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको सुरु में बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती है। तथा सभी चीजों का ज्ञान लेना पड़ता है। जो आपको नौकरी पाने के लिए आवश्यक होती है। 

नेटवर्क मार्केटिंग :- नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में यदि आप पढ़े लिखे है तो अच्छी बात है। अगर आप नहीं भी पढ़े लिखे है तो भी काम चल जायेगा। क्योकि इसमें आपको किसी भी एजुकेशन की आवस्यकता नहीं होती है नेटवर्क मार्केटिंग में आप सीखते है और आगे बढ़ते है। 
    

नेटवर्क मार्केटिंग जॉब  से  बेहतर क्यों है। 


  • जॉब में आप अपने बॉस के लिए कार्य करते है। लेकिन नेटवर्क  मार्केटिंग में आपका कोई बॉस नहीं होता है। आप खुद लिए कार्य करते है। 
  • जॉब में हमेशा Active इनकम आती है परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी पैसिव इनकम आती रहती है। 
  • जॉब में आपकी ग्रोथ प्लस में होती है जैसे 10+10+10+10+10+10+ लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग में आपकी गुणात्मक ग्रोथ होती है जैसे 10*10*10*10
  • जॉब  में आपको Recurring इनकम नहीं आती है। परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में आपको Recurring इनकम आती है। 
  • जॉब में आप दूसरे के सपनो को पूरा करते है। लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग में आप खुद के सपनो को पूरा करते है। 
  • जॉब में आपको हमेशा एडजेस्ट करना पड़ता है। लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग में आप लक्ज़री लाइफ जी सकते है। 
  • नौकरी में आपको मान सम्मान नहीं दिया जाता है लेकिन नेटवर्क मार्केटिंग में आपको बहुत ज्यादा मान सम्मान मिलता है। 
  • जॉब में आपकी मृत्यु के बाद सैलरी के तोर पर कुछ भी पैसे नहीं आते है। परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में आपको दो पीढ़ी तक पैसे मिलते है। 





दोस्तों हम आशा करते है की यह पोस्ट Job vs network marketing in Hindi जॉब और नेटवर्क मार्केटिंग में क्या अंतर है। आपको अच्छी लगी होगी अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग से रिलेटेड और  भी जानकारी लेना चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े।  

नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स इन हिंदी Network marketing quotes in Hindi

 नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स इन हिंदी 

Network marketing quotes in

 Hindi


नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स इन हिंदी Network marketing quotes in Hindi दोस्तों आज हम नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स के बार में जानेंगे की दुनिया में जितने भी सफल लोग है वो नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में क्या विचार रखते है। तथा कुछ ऐसे मोटिवेशनल कोट्स के बारे में जानेगे जिनसे हम अपनी टीम को मोटीवेट करते है।  




नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स इन हिंदी Network marketing quotes in Hindi



नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स 





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स  #1 

            जिन लोगो के पास खुद के सपने होते है 
                        
                                   वो ही नेवार्क मार्केटिंग में इतिहास बनाते है। 
  
     
            

                                                          नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #2 

            नेटवर्क मार्केटिंग भविष्य में बहुत तेजी से बढ़ने वाला बिज़नेस है 

                                   जो की एक आम आदमी को खास आदमी बनाने में मदद करता है। 





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #3

             नेटवर्क मार्केटिंग में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है

                                                                 आपको लम्बे रास्ते से ही जाना पड़ता है। 

                                                                        


नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स # 4 

             कोई भी व्यक्ति जन्म से ही लीडर नहीं होता है
 
                                   उन्हें मेहनत से शिख कर लीडर बनना पड़ता है।   





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #5 

             नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होना है
                             
                                    तो ऐसे व्यक्ति की तलाश कीजिये जो सफल बनना चाहता हो।   






नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #6 

             नेटवर्क मार्केटिंग दुनिया का सबसे तेजी से ग्रो होने वाला बिज़नेस है। 

                                               इसमें अच्छे लोग जुड़ते रहेंगे और कामयाब होते रहेंगे। 






नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #7 

              यदि आप नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में लगातार सीखते रहते है तथा काम करते रहते है 

                           तो यह आपको इतना पैसा देता है जितना की आप सपने में भी नहीं सोच सकते। 





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #8 

             नेटवर्क मार्केटिंग में बहुत से लोग सही तरीके से काम नहीं करते है 

                           फिर कंपनी पर दावा करते है की कंपनी सही से काम नहीं कर रही है। 
 




नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #9 

             अगर आप जीवन में सफल होना चाहते है 
                                
                            तो खुद 100% मेहनत करने की बजाय
                                 
                                               100 लोगो से 1% कमाना सुरु कीजिये 





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #10 

             नेटवर्क मार्केटिंग जबतक काम नहीं करता।  
                    
                                    जबतक आप इसे 100% नहीं सीखते।  

 



नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #11 
 
             नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में यदि आप सफल बनाना चाहते है
 
                                   तो पहले अपनी downline को सफल बनाइये 






नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #12 

             नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री बहुत कम लागत में 
            
                                       एक अच्छी आय कमाने का अवसर प्रदान करता है।  

 




नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #13 

              नेटवर्क मार्केटिंग में एक अच्छी कंपनी का चुनाव करना इतना जरुरी है। 

                                    जितना की जीवन जीने के लिए पानी पीना  





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #14 

            अगर हम अच्छे समय तथा सही व्यक्ति का इंतजार करेंगे तो वो कभी नहीं होगा। 
        
                                    हमें आज से खुद से ही शुरुआत करनी पड़ेगी।  





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #15 

              सफल नेटवर्क मार्केटिंग लीडर हमेशा दुसरो की बातो को ध्यान से सुनते है 
            
                                   फिर उन्हें अपनी बातो से प्रभावित करते है। 

 



नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #16 

             सफलता से यह मतलब नहीं है की अपने कितने पैसे कमाये है 

                                    सफलता से मतलब है की अपने कितने लोगो की जिंदगिया बदली। 





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #17 

             तुम्हे सफल होने के लिए हर उस चीज को दाव पर लगाना पड़ेगा
 
                                    जो तुम्हारे सपने को सच करने में मदद करती है।  





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #18 

             कोशिश करते रहना चाहिए चाहे परिणाम जो भी हो
 
                                  क्योकि सफलता आपको बता के नहीं आती। 





नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स #19 

            अगर आप अपने जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करना चाहते है 

                                   तो अपने सपनो पर काम करना सुरु कर दो                    
 



हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट नेटवर्क मार्केटिंग कोट्स इन हिंदी Network marketing quotes in Hindi आपको अच्छी लगी होगी अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग के बिज़नेस में काम कर रहे है तो हमारी दूसरी पोस्ट पढ़ना न भूले 



10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए ( 10 NEWORK MARKETING BOOKS IN HINDI )


10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको

 जरूर पढ़नी चाहिए इन हिंदी 

10 NEWORK MARKETING BOOKS 

IN HINDI  


10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए इन हिंदी 10 network marketing books in Hindi दोस्तों जैसा की आप जानते है। किसी भी फिल्ड में successful होने के लिए हमें उस फील्ड का हमें पूर्ण एजुकेशन लेना पड़ता है। अगर आप डॉक्टर बनना चाहते है तो आपको मेडिकल की पढ़ाई करनी पड़ती है अगर आप इंजीनियर बनना चाहते है तो आपको इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी पड़ती है। आज हम आपको 10 ऐसी किताबे या बुक्स के बारे में बताएँगे जो आपको नेटवर्क मार्केटिंग में सफलता दिलाने में मदद करेंगी। नेटवर्क मार्केटिंग के अलावा ये किताबे आपको हर फिल्ड में सफलता दिलाने में मदद करती है। 


10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए ( 10 NEWORK MARKETING BOOKS  IN HINDI )



10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए। 



 1. सवाल ही जवाब है  


सवाल ही जवाब है किताब Allan Please के द्वारा लिखी गई है। इस किताब के माध्यम से बताया गया है की आप कैसे लोगो की ना को हाँ में बदल सकते है। इस किताब में लेखक के द्वारा 5 बताये गए है जिसकी मदद आप किसी को भी ज्वाइन कर सकते है। 
इस किताब में यह भी जानकारी दी गई है की किस तरह से आप अपने प्रोस्पेक्ट को खोजेंगे ?  कैसे अपने प्रोस्पेक्ट से मिलेंगे ? और कैसे अपने प्रॉस्पेक्ट से बात चित करे जिससे की आप उसे ज्वाइन कर सके। इसके अलावा लेखक के द्वारा ऐसी बहुत सारी बाते बताई गई है।   



2. सोचो और अमीर बनो।  

सोचो और अमीर बनो ये किताब नेपोलियन हिल के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में बताया गया है की कोई भी व्यक्ति अपने प्रबल इच्छाओ का इस्तेमाल करके कैसे अमीर बन सकता है। इस किताब को लिखने में लेखक को 20 साल तक रिसर्च करनी पड़ी और 500 आमिर लोगो का interview लेना पड़ा दुनिया भर में 100 मिलियन से ज्यादा किताबे बिक चुकी है। और हम भी चाहते है की आप किताब को जरूर पढ़े क्योकि इस किताब में सफलता के कुछ ऐसे नियम है। जिनको फॉलो करके आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है। 




3. आपके अवचेतन मन की शक्ति 


आपके अवचेतन मन की शक्ति किताब Dr. Joseph Murphy के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में लेखक के द्वारा बताया गया है की किस तरह आप अपने अवचेतन मन की शक्ति का इस्तेमाल करके अपनी जीवन में सफल बन सकते है। तथा किस तरह आप अपने मन ( mind ) को ट्रेनिंग दे सकते है। की वो किसी भी कार्य को करने के लिए हमेशा मोटिवेटेड रहे। 
किताब में यह भी बताया गया है की किस तरह आपका Subconscious Mind आपको सभी तरह के परेशानियो से बाहर निकलकर निकलकर आपको सफल बनाएगा और एक अच्छी जिंदगी जीने में मदद करेगा। 
इस किताब में ऑटो Suggestion के बारे में बताया गया है। यानि आपका दिमांग कैसे उन सभी चीजों को रियल्टी में बदल देता है। जो भी आप अपने Mind को बताते है।  

 


4. लोगो को 90 सेकंड में कैसे प्रभावित करे 


लोगो को कैसे 90 सेकंड  प्रभावित करे इस किताब की रचना निकोलस बूथमैन के द्वारा की गई है। किताब में आपको बताया गया है की कैसे आप लोगो को 90 सेकंड में प्रभावित कर सकते है। किताब में यह भी बताया गया है की कैसे आप अपने पहनावे, बॉडी Language, तथा बोलने के तरीके के द्वारा आप किसी को भी 90 सेकंड में कैसे प्रभावित कर सकते है। नेटवर्क मार्केटिंग के लिए यह किताब बहुत ही आवश्यक है। क्योकि नेटवर्क मार्केटिंग में हमें लोगो को प्रभावित करना पड़ता है। जिससे की वो हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हो जाए। बुक में कई और बाटे बताई गई है जिनको सिख कर आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है। 
     



5. जीत आपकी  


जीत आपको किताब की रचना शिव खेड़ा जी के द्वारा की गई है। इस किताब में लेखक ने बताया है की आप कैसे अपने जीवन में कुछ आसान रूल्स को फॉलो करके सफलता हासिल कर सकते है। इस किताब में बताया गया है। की कैसे आप अपने पॉजिटिव Attitude तथा सही समय पर सही Opportunity को हासिल करना और हमेशा सफलता पाने के लिए तैयार रहना। अगर आप इन सभी बातो को फॉलो करते है तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। 




6. बेचना सीखो और सफल बनो 


बेचना सीखो सफल बनो इस किताब को शिव खेड़ा जी के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में शिव खेड़ा ने बताया है। की किस तरह आप किसी भी प्रोडक्ट और सर्विसेज को बेच सकते है। वैसे तो दुनिया में सभी लोग कुछ न कुछ बेच रहे है। परन्तु सभी को बेचने का सही तरीका नहीं पता होता। इसलिए आप अपने जीवन में सफल होना चाहते है तो एक बार इस किताब को जरूर पढ़े। 




7. लोक व्यवहार  


लोक व्यवहार किताब डेल कारनेगी के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में डेल कारनेगी बताते है की कैसे आप लोगो को कुछ ही समय में अपना मित्र बना सकते है तथा उन्हें प्रभावित कर सकते है। इस बुक में यह भी बताया गया है की किस तरह आप छोटी छोटी बातो को फॉलो करके अपने जीवन स्तर को उचा उठा सकते है। 

 


8. आपका सपना किसने चुराया  


आपका सपना किसने चुराया इस किताब को बर्क हेजेस के द्वारा लिखा गया है। इस बुक में लेखक के द्वारा बताया गया है कि किस तरह लोग आपका सपना चोरी करते है। और किस तरह आपको बेवकूफ बनाया जाता है। कि आप अपने सपने को छोड़कर दूरसे के सपनो को साकार करे। जो भी नेटवर्क मार्केटिंग में जुड़े है या ज्वाइन होने वाले उन्हें यह किताब एक बार जरूर पढ़नी चाहिए।  




9. बिज़नेस स्कूल 


बिज़नेस स्कूल किताब को रोबर्ट कियोसाकि के द्वारा लिखी गई है। इस किताब में रोबर्ट कियोसाकि बताते है कि किस तरह आप अपना बिज़नेस करके अमीर बन सकते है। रोबर्ट ने किताब में बिज़नेस से रिलेटेड बहुत सारी ऐसी बाते बताई है। जो हमें स्कूलों में नहीं पढ़ाई जाती है। तथा किताब में नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के कई नियम बताये गए है। 




10. बड़ी सोच का बड़ा जादू 


 बड़ी सोच का बड़ा जादू किताब को David J. Schwartz के द्वारा लिखा गया है। इस किताब में लेखक बताते है कि हम सब को बहाने बनाने की बीमारी होती है। अगर कोई कुछ बड़ा सोचता है तो उस पर काम करने की जगह अपने दिमाग में उस काम को न करने के बहाने ढूढ़ने लगता है। लेखक बताते है को लोगो इसी कारण कुछ बढ़ा नहीं कर पाते है जिसके चलते वो अपने जीवन में असफल रह जाते है। अगर आप भी सीखना चाहते है की कैसे आप बहनो को दूर करके अपने आप को एक सफल व्यक्ति बना सकते है तो आप इस किताब को एक बार जरूर पढ़िए। 

 





हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट 10 नेटवर्क मार्केटिंग बुक्स जो आपको जरूर पढ़नी चाहिए ( 10 Network marketing books in Hindi ) आपको जरूर पसंद आई होगी साथ ही हम यह भी आशा करते है की आप इन सभी किताबो को पढ़ेंगे और अपनों सपनो को साकार करेंगे। 



नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी why people Fail in network marketing in Hindi

 नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी  why people Fail in network marketing in Hindi 


नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी why people fail in network marketing in Hindi नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में लोगो के असफल होने के कई कारण होते है तो चलिए समझ लेते है की आखिर किन कारणों से लोग नेटवर्क मार्केटिंग में असफल हो जाते है। 


नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी  why people Fail in network marketing in Hindi



नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के
 कारण

  • अवास्तविक उम्मीद करना  


नेटवर्क मार्केटिंग में लोग आते ही अवास्तविक झूठी उम्मीद बना लेते है। वो यह नहीं समझ पाते की ट्रेडिशनल बिज़नेस की तरह नेटवर्क मार्केटिंग भी धैर्य और समय मांगती है। कई लोग इस बात को नहीं समझ पाते और वो लोग नेटवर्क मार्केटिंग  बिज़नेस में ज्वाइन होते ही झूठी उम्मीद बना लेते है जैसे अब तो मै तबाही मचा दूंगा।, मै तो हजारो लोगो को ज्वाइन करा दूंगा, मै तो एक साल में करोड़पति बन जाउगा। आदि तथा कुछ समय बाद चीजे उनके हिसाब से न होने के करना वो डिमोटिवेट हो जाते है। फिर वो नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को छोड़कर चले जाते है।      


  • शिक्षा की कमी 


शिक्षा की कमी का मतलब स्कूली शिक्षा से नहीं है। इसका मतलब है की नेटवर्क मार्केटिंग करने के लिए जो ट्रेनिंग और स्किल आपको लेनी चाहिए आप उस ट्रेनिंग तथा स्किल को सीखे बिना बिना ही लोगो को Invite करने लगते है। जिसके चलते आप लोगो को प्रभावित नहीं कर पाते और इसी कारण सामने वाला व्यक्ति आपसे ज्वाइन नहीं होता है। जिसके चलते आप भी नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री से दूर भागने लगते है।  


  • सही कंपनी का चुनाव न करना 

  
नेटवर्क मार्केटिंग में लोगो के असफल होने का सबसे बड़ा कारण यही है। की वो सही कंपनी का चुनाव नहीं कर पाते। बीते कुछ सालो में भारत के अंदर बहुत सी ऐसी कम्पनिया आई जिन्होंने गलत मकसद के साथ नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आई और लोगो का पैसा लेकर भाग गई। इसलिए आपको नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में एक अच्छी कंपनी का चुनाव अति आवश्यक है। कई कम्पनिया ऐसी भी होती है जिनके जिनके इनकम प्लान में दिखाया और कुछ ही जाता है परन्तु एक्चुअल में  इनकम और ही कुछ आती है अगर आप भी एक अच्छी कंपनी का चुनाव करना चाहते है तो निचे दिए गए पोस्ट को जरूर पढ़े।  



  • कम्फर्ट जोन से बाहर न निकलना 


जैसा की नेटवर्क मार्केटिंग कोई आसान काम नहीं है। परन्तु फिर भी लोग इसे आसान समझ लेते है। तथा नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को सीरियस (serious) नहीं लेते है। जिसके चलते लोग नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस को कुछ ही समय देते है। या एक और दो लोग से बात करने के बाद उन्हें लगता है की आज तो बहुत ज्यादा काम का लिए अब कल देखेंगे। इसी कारण वो बिज़नेस को अपने मर्जी के हिसाब से करते है। जिसके चलते वो अपने कम्फर्ट के हिसाब से कार्य करते है। इसी कारण वो लोगो की जोइनिंग कम करा पाते है। और इनकम अच्छी न आने की वजह से वह कंपनी को छोड़कर चले जाते है।  


  • कंपनी छोड़ने पर पैसा नहीं लगता 


ट्रेडिशनल बिज़नेस में लाखो करोडो रूपये लगाकर आप बिज़नेस की शुरुआत करते है। तथा आपको बिज़नेस में मुनाफा हो या घाटा हो आप बिज़नेस को एकदम नहीं छोड़ सकते है। क्योकि आपने उसमे भारी पूंजी लगाई होती है। इसके विपरीत नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में आपका कोई पैसा नहीं लगा होता है। जिसके चलते लोगो को इस बिज़नेस को छोड़ना आसान होता है। कई बार जब लोगो का मन भर जाता है। या सही से काम न करने की वजह से इनकम अच्छी नहीं आती है और फिर लोग इस बिज़नेस को छोड़कर चले जाते है।  


  • लोग नेटवर्क मार्केटिंग सिस्टम को नहीं सीखते है 


कई बार देखा गया है की ज्यादातर लोग नेटवर्क मार्केटिंग में ज्वाइन होते ही वो अपने दोस्तों तथा पड़ोसियों को इस बिज़नेस के बार में बताने लगते है बल्कि उन्होंने अभी तक कुछ नहीं सीखा होता है। जैसे की लोगो को कैसे Invite करे? लोगो को जोइनिंग करने के लिए कैसे प्रभावित करे? उनके सवालो के जवाब कैसे दे? आदि इन सभी बातो का ज्ञान लिए बिना वो काम करने लगते है। और फिर लोगो के द्वारा मिली नेगेटिविटी का सामना नहीं कर पाते है। जिसके चलते वो बिज़नेस को छोड़ (Quit) कर देते है 


  • ड्रीम्स और गोल्स नहीं बनाते 


दुनिया में जितने भी successful लोग है। उनका मानना है की जबतक आप अपने ड्रीम्स और गोल्स नहीं बनाते है तबतक आपके अंदर काम करने की इच्छा जागृत नहीं होती है। तथा लोग अपने कम्फर्टज़ोन से निकलकर काम नहीं करना चाहते। जैसे की नेटवर्क मार्केटिंग सपने देखने और उसे पूरा करने वालो का बिज़नेस है। तथा जबतक आप अपने ड्रीम्स और गोल्स नहीं बनाते है। तबतक आप नेटवर्क मार्केटिंग में सफल नहीं हो सकते। ज्यादातर लोग जो नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होते है। वो अपने ड्रीम्स तथा गोल्स नहीं बनाते है। 


  • लोगो की सूचि न बनाना  


नेटवर्क मार्केटिंग में ज्वाइन होने के बाद किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी गलती यह होती है की वह लोगो की लिस्ट नहीं बनाते है। अगर आप अच्छे तरीके से लिस्ट बनाते है तो आपके पास कम से कम 500 लोगो की लिस्ट होगी। वही अगर आप बिना किसी लिस्ट के कार्य करते है तो आपके दिमाग में केवल 5-10 लोग होंगे। और अगर उन 5 से  10 लोगो ने आपके साथ बिज़नेस करने से मन कर दिया तो आप पूरी तरह से डिमोटिवेट हो जायेंगे। इसके विपरीत अगर आप लिस्ट के हिसाब से कार्य करते है तो 10 लोगो के मना करने के बावजूद भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी। क्योकि आपके पास 490 लोगो की लिस्ट बची होगी। जिसके चलते आपको आगे चलकर कोई परेशानी नहीं होगी। और आप नए लोगो को अपने बिज़नेस में ला सकते है 


  • कठोर परिश्रम न करना 


नेटवर्क मार्केटिंग एक Action बिज़नेस होता है। यह पर केवल बाते करने से कुछ नहीं होता है। दूसरे बिज़नेस की तरह नेटवर्क मार्केटिंग भी कठोर परिश्रम का बिज़नेस होता है। देखा गया है की ज्यादातर Upline लोगो को ज्वाइन करने के लिए कहते है की नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस बहुत आसान है। इसमें आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है इसी कारण जब सामने वाले व्यक्ति को पता चलता है की नेटवर्क मार्केटिंग में बिना परिश्रम के कुछ नहीं हो सकता है। जिसके चलते वो डिमोटिवेट हो जाते है और फिर ज्यादातर लोग बिज़नेस को छोड़कर चले जाते है। इसी तरह यदि आप किसी को नेटवर्क मार्केटिंग में Invite करते है तो आपकी यह जिम्मेदारी होती है की आप उन्हें सही जानकारी दे।  


  • हिसाब न रखना 


नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने का यह भी एक बड़ा कारण है। क्योकि किसी भी व्यक्ति को नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होने के लिए इन बातो का ध्यान रखना होता है। जैसे मैंने आज कितने लोगो से बात की ? मैंने आज कितने लोगो की जोइनिंग की ? पिछले महीने कितने लोगो की जोइंनिंग की ? पिछले महीने की इनकम क्या थी ? इस हफते मैंने कितने लोगो को प्लान दिखाया ? क्या इस महीने पिछले महीने से अच्छी इनकम आ रही है या नहीं। आदि अगर आप इन सभी बातो का हिसाब एक कॉपी में रखते है तो आपको यह पता चलेगा की अपने कितना काम किया है। और इस महीने मुझे आगे बढ़ने के लिए कितना काम करना चाहिए। यकीन मानिये अगर आप यह सब हिसाब किताब रखते है तो आपका नेटवर्क मार्केटिंग में सफल  होने  की सम्भावन बढ़ जाती है। 


  • सोशल मिडिया का इस्तेमाल न करना 


आज के ज़माने में भी लोग नेटवर्क फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते जिसके चलते लोगो के असफल होने के चांस बढ़ जाते है। देखा जाये तो सोशल मीडिया से बहुत तेजी से टीम फैलाई जा सकती है। इसके लिए अब मार्किट में नए नए कोर्स आ चुके है की कैसे आप सोशल मीडिया से टीम फैला सकते है। अगर आप सोशल मीडिया पर अपने काम के प्रति बने रहते है। तो लोग आपसे प्रभावित होने लगते है और आपके साथ काम करने के लिए त्तैयार भी हो जाते है। इसलिए आज के समय में नेटवर्क मार्केटिंग की टीम बनाने के लिए सोशल मीडिया बहुत ही जरुरी हो चूका है।  


    

 हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट नेटवर्क मार्केटिंग में असफल होने के कारण इन हिंदी why people fail in network marketing in Hindi आपको अच्छी लगी होगी अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग में सफल होना चाहते हो तो आप इन सभी गलतियों को सुधारकर एक नेटवर्क मार्केटर बन सकते है। अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग से जुडी और भी जानकारी लेना चाहते है तो हमारी दूसरी पोस्ट भी जरूर पढ़े